डॉक्टर ओपी सिंह ने चमकाया हिमाचल प्रदेश का नाम
भाजपा चंडीगढ़ हिमाचल प्रकोष्ठ के संयोजक का मिला जिम्मा
चंडीगढ़। सतीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के chandigarh के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने डॉक्टर ओपी सूद को chandigarh हिमाचल प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है। शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर ओपी सूद 1993 में पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने 2000 से अधिक छात्र छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान की है। विभिन्न हिमाचल प्रदेश की शिक्षा स्कीमों के साथ डॉक्टर ओपी सिंह संबंधित है। डॉक्टर ओपी सूद ने बताया कि चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। डॉक्टर ओपी सूट के संयोजक मनोनीत किए जाने से हिमाचल के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। डॉक्टर ओपी सूद को संयोजक बनाए जाने का सुनीता डोगरा, चंपा राणा,, संजीव कुमार विजय कुमार सहित हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों ने स्वागत किया है तथा उन्हें इस की बधाई दी है।