ब्लॉक कांग्रेस में इंदिरा गांधी की बलिदान दिवस तथा सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हमीरपुर जिला के बडसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के तत्वधान से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के नेता सुभाष ढटवलिया सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर सुभाष ढटवलिया ने भारत बर्ष के लिए विकास में दिए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दी। देश की आजादी में लौह पुरुष सरदार पटेल कई महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश को एकजुट करने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, व्यापार मंडल मैहरे के प्रधान विनोद लखनपाल, इंजनियर राजेश बन्याल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल पठानिया, पवन कालिया, पवन शर्मा,मनोज कुमार, मनजीत सिंह ठाकुर, सुशील कुमार सहित विभिन्न कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
