बडसर विधानसभा उपचुनाव में नरेश लखनपाल का दावा कांग्रेस पार्टी को विधानसभा में जीत दर्ज करवाने के लिए कृत संकल्प समर्पित तथा निष्ठावान कार्यकर्ता
5 साल चलेगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार
भाजपा के मुंगेरीलाल के हसीन सपने कभी नहीं होंगे पूरे
शीशे के घरों में रहने वाले दूसरे के घरों पर नहीं फेंकते पत्थर
बड़सर। टॉप न्यूज़ हिमाचल/ हमीरपुर जिला प्रदेश की राजनीति में अग्रणी जिलों में गिना जाता है इस जिला से कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री बने हैं। हमीरपुर जिला के नाम रिकॉर्ड बना है जिसमें कांग्रेस पार्टी तथा भाजपा के मुख्यमंत्री रहे हैं। अन्य कोई भी जिला ऐसा नहीं है जिसमें एक जिले के दोनों ही राजनीतिक दलों के मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी के युवा कांग्रेस में 2004 में युवा कांग्रेस के महासचिव नरेश लखनपाल रहे हैं जिला युवा कांग्रेस में उन्हें 2007 में उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला हमीरपुर का दायित्व दिया गया,2008 में वह कांग्रेस सेवा दल से जुड़े तथा विभिन्न पदों पर कार्य किया। 2014 में नरेश लखनपाल को बूथ कार्यकर्ता कऑर्डिनेटर कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश मनोनीत किया गया।2015में उन्हें कांग्रेस सेवा दल में हिमाचल प्रदेश का ऑर्गेनाइजर का दायित्व दिया गया। संगठन के विभिन्न पदों पर उन्होंने कार्य किया है जिला हमीरपुर कांग्रेस उपाध्यक्ष भी 2020 में उन्हें बनाया गया। ऊना जिला में सदर विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस से का इंचार्ज भी रहे हैं।
कांग्रेस सेवा दल में मीडिया इंचार्ज के कार्य को उन्होंने बखूबी निभाया। नरेश लखनपाल का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने में हमने दिन-रात मेहनत की है। 2012 के चुनाव से पूर्व कांग्रेस सेवा दल के इंद्र दत्त लखनपाल को शिमला से लाकर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह लोगों से मिलाया। 2012 में जब उन्हें टिकट मिला कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। पहली बार इंद्र दत्त विधायक बने। 2017 तथा 2022 में भी विधायक चुने गए। वर्तमान परिदृश्य में हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के लिए प्रदेश के नौ विधायक कांग्रेस पार्टी से किनारा कर भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की सरकार को अस्थिर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के 6 विधायकों को जिनमें से तीन हमीरपुर जिला के हैं। दो विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया है। उसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट की अदालत में भी गए लेकिन उन्हें वहां तारीख पर तारीख मिली। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बड़सर सीट पर विधानसभा का चुनाव हो रहा है। नरेश लखनपाल का दावा है कि कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट दे तो सब मिलकर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को आपदा से निकालने के लिए मुख्यमंत्री ने जो मेहनत की है उसकी मिसाल देश में दी जा रही है लेकिन जिले के ही तीन विधायक बागी होकर मुख्यमंत्री की सरकार को अस्थिर करने में लगे थे। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सभी विधानसभा की 6 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा अपने ही चक्रव्यूह में फंस गई है। भारतीय जनता पार्टी में विस्फोट की स्थिति बनी है। जगह-जगह विरोध जारी है। बड़सर सीट पर भाजपा की हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सूबे कभी सफल नहीं होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here