कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव davinder bhutto को हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नगर निगम chandigarh के चुनाव में लगाया कोऑर्डिनेटर
shimla सतीश शर्मा। कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कुटलैहड़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र भुट्टो को हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के समन्वयक का दायित्व सौंपा है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसके लिए हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला जी, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा का अनुसरण करते हुए इस दायित्व को पूरी कर्मठता के साथ निभाएंगे।