नए चेहरों में बड़सर विधानसभा क्षेत्र प्रेम दतयाल की दावेदारी
बड़सर। सतीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में नए पुराने कार्यकर्ताओं की जंग जग जाहिर है। 1998 में पुराने कार्यकर्ता राम रतन का टिकट काटकर बलदेव शर्मा को थमाया गया बलदेव शर्मा ने जीत दर्ज की। उसी तर्ज पर भाजपा के कई कार्यकर्ता इस बार टिकट बदलकर नए चेहरे को देने की बात कर रहे है। नए चेहरों में कई शामिल है लेकिन प्रेम दतयाल की दावेदारी भी सब पर भारी पड़ रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे प्रेम दत्तयाल की एंट्री सबके लिए चौंकाने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा आलाकमान के नेताओं के साथ प्रेम की नज़दीकियां जग जाहिर है कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ उनके सीधे संबंध है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भोटा में आयोजित कार्यक्रम में जिस प्रकार प्रेम दतयाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया अनुराग ठाकुर का गुणगान किया मैं सबको हैरान करने वाला था क्योंकि उसी कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा भी उपस्थित थे। पूरे विधानसभा क्षेत्र में त्योहारों के बधाई के संदेश भाजपा हाईकमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिलासपुर रैली के लिए निमंत्रण प्रधानमंत्री की ऊना रैली में कार्यकर्ताओं के साथ शिरकत करना उनकी कार्यशैली का नतीजा है। कर्मचारी यूनियन में बड़सर उपमंडल के कर्मचारी अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा है। नौकरी से पूर्व पंचायती राज संस्थाओं में बीडीसी के अध्यक्ष रहे हैं। भोटा एरिया में उनका पैतृक गांव है तो ननावां में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। जहां उनका ससुराल है। नए प्रत्याशी को भाजपा मैदान में उतारती है तो भाजपा के लिए स्थितियां सुखद रहेगी। टिकट में बदलाव की बात भाजपा में की जा रही है लेकिन टिकट मिलेगा किसी इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रेम दत्तयाल हर दिन लोगों से मिलकर भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here