बड़सर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का लक्ष्य 30000 पार- लखनपाल
हिमाचल प्रदेश में संगठन सदस्यता के मामले में सुजानपुर के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में दूसरे स्थान पर था इस बार बड़सर में 16000 से अधिक सदस्य सदस्यता ले चुके हैं। विधायक लखनपाल का मानना है सदस्यता अभियान को बढ़ावा देकर की संख्या को डबल किया जाएगा। ताकि बडसर फिर से अपनी पहली स्थिति में उपस्थिति दर्ज करवा सके। सदस्यता अभियान के मामले में बढ़ कर की प्रदेश में इस समय स्थिति आठवें स्थान पर है। भारतीय जनता पार्टी का बड़ा कैडर इस विधानसभा क्षेत्र में है। लेकिन इस बार बड़ा बदलाव किस विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला है भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के तीन बार विधायक रहे इंद्र दत्त लखनपाल को पार्टी में शामिल करवा कर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। लखनपाल संगठन से जुड़े हुए करीब 40 साल तक कांग्रेस पार्टी सेवा की है। कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश के मुखिया रहते हुए पूरे प्रदेश में सेवा दल को मजबूती प्रदान की है। अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं तथा पार्टी की सेवा करते रहेंगे कई लोग उनके बारे में गलत अफवाहें भी फैलाते हैं लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
लखनपाल राजनीतिज्ञ से ज्यादा एक समाज सेवक भी हैं उनके बारे में स्पष्ट है कि वह अपना वेतन बांट देते हैं।
प्रदेश में वह एनजीओ का संचालन भी करते हैं उनकी संस्था का अपना ट्रैक रिकॉर्ड है की मेडिकल कैंप लगा चुकी है।
हमीरपुर जिला में भारतीय जनता पार्टी को संगठन को मजबूती देने वाला एक सिपाही जिला है जिससे भाजपा को बड़ी उम्मीद है। लगातार तीन विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को हराया है लेकिन अब भाजपा का दामन थाम लिया है। दिन रात लोगों के बीच में रहकर लखनपाल पार्टी की सेवा कर रहे है। अनुराग ठाकुर की जनसभा में उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में कुछ गद्दार हैं जो विधानसभा चुनाव में एक वोट मुख्यमंत्री को मांग रहे थे उन लोगों को शर्म आनी चाहिए। ऐसे लोग पार्टी का क्या भला करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here