जो अपने लिए नहीं कर पाए माया शर्मा के लिए किया प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने
ईश्वर की माया कहीं धूप कहीं छाया
बड़सर। सतीश शर्मा। इंसान ईमानदारी के साथ मेहनत करें वफादारी रखें तो मंजिल मिल ही जाती है हिमाचल की राजनीति में भी ऐसी विरली महिलाएं होंगी जो राजनीति में मुकाम हासिल करने के लिए सफल हो पाती हैं। ऐसी ही महिला है माया शर्मा। कहते हैं जब भगवान का आशीर्वाद हो तो उसकी माया के आगे बड़े-बड़े नतमस्तक हो जाते हैं। हमीरपुर जिले के गाहलियां पंचायत के छोटे से गांव में जन्मी माया शर्मा भाइयों की लाडली जब बचपन की दहलीज से बड़ी हुई पास के गांव में एक गरीब परिवार में उनकी शादी कर दी गई। भाइयों की लाडली माया शर्मा ससुराल में भी सबकी चहेती बन गई। माया की शादी बलदेव शर्मा से हुई जो दबंग राजनीति में वफादार, विशाल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शिमला में बने। राजनीति में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में उन्हें हमीरपुर जिला भाजपा से जोड़ने का मौका दिया गया। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1998 से लेकर 2017 तक भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 5 बार भाजपा का टिकट थमाया दो बार हार का सामना करना पड़ा लेकिन तीन बार जीत का सेहरा भी बंधा। उनकी धर्मपत्नी माया शर्मा लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर समाज सेवा करती रही। महिला मोर्चा हमीरपुर जिला अध्यक्ष रहने के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी बनी। 2022 के चुनाव में उनकी मेहनत का फल दिया बलदेव शर्मा का जब टिकट कटा तो बारी आई टिकट देने की टिकट की लाइन के लिए कई भाजपा से जुड़े लोगों ने सपने संजोए थे। बलदेव शर्मा बी टिकट के जुगाड़ में थे लेकिन बलदेव शर्मा की टिकट माया शर्मा लेने में सफल रही। ऐसा नहीं है कि माया शर्मा को सिर्फ इसलिए टिकट दी गई कि बलदेव शर्मा की पत्नी है। उन्होंने 1998 के चुनाव में जब बलदेव शर्मा को टिकट दिया था उस समय भी महिलाओं के साथ वह गांव गांव जाकर भाजपा के लिए वोट मांगती थी। उस समय उनके दोनों बेटे छोटे थे । वह सफर जारी रहा। प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं खुद चुनाव नहीं लड़ रहे उनके कई समर्थकों की टिकट भी काट दी गई लेकिन धूमल परिवार का बलदेव परिवार के साथ जुड़ाव काम आया बलदेव शर्मा की पत्नी को टिकट दिलाने में अनुराग ठाकुर तथा प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद रहा। प्रेम कुमार धूमल ने आशीर्वाद दिलाया है तो सफलता भी अवश्य मिलेगी। माया शर्मा की माया के आगे सब बौने साबित हुए। टिकट के प्रबल दावेदार हाथ मलते रह गए। माया को टिकट मिल गई दिन रात पार्टी का कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश के इस विधानसभा क्षेत्र में कई लोग विरोध भी कर रहे हैं वह विरोध माया का नहीं बल्कि बलदेव शर्मा के विरोधियों का है जो बलदेव का टिकट कटवाना चाहते थे। बलदेव की विरोधियों के सपने इच्छाएं पूरी होगी बलदेव का टिकट कट गया उसके बाद एक योजना भगवान की भी होती है व्यक्ति ने जब ईमानदारी से कार्य किया हो तो ईश्वर भी मदद करता है टिकट कटने के बाद भी माया को मिली यह संयोग है संयोग ऐसे नहीं बना। बहुत से लोग इसलिए विरोध कर रहे हैं की कम पढ़ी लिखी है राजनीति में ज्ञानी जैल सिंह भी देश के राष्ट्रपति रहे हैं उनकी शैक्षणिक योग्यता सभी जानते हैं। इंदिरा गांधी के आशीर्वाद से उन्हें राष्ट्रपति का पद मिला था। शैक्षणिक योग्यताएं जरूरी होती है जीवन में आगे बढ़ने के लिए लेकिन उससे भी बड़ा व्यक्ति का हौसला होता है हौसलों से उड़ान होती है माया की उड़ान हौसले की उड़ान है। इस विधानसभा क्षेत्र में कई महिलाएं होंगी जो पीएचडी तक पढ़ाई कर चुकी है। लेकिन लोकतंत्र का यही नजारा है की एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी लोगों में जाकर अपने लिए वोट मांग सकता है। माया शर्मा अपनी मर्जी से मैदान में नहीं उतरी है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसके अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा है तथा उच्च पदों पर नरेंद्र मोदी अमित शाह जैसे व्यक्तित्व बैठे हैं उन्हें टिकट मिली है तो कोई तो दम होगा। उनके प्रचार के लिए कई केंद्रीय स्टार प्रचारक भी आएंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा स्मृति ईरानी की जनसभा संदेश तो देकर गई थी अब जो फैसला आया है विरोधियों को भी आगे आकर साथ देना चाहिए अगर पार्टी से प्यार करते हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे तब दूध का दूध पानी का पानी होगा लेकिन माया शर्मा हर दिन लोगों के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांग रही है रिवाज बदलने के लिए जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने के लिए इस विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं का रुख क्या रहेगा सब सामने आ जाएगा। जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लिए जो किया है वह कम नहीं है। अनगिनत भाजपा की योजनाएं हैं जिनका लाभ भाजपा को मिलेगा भाजपा के प्रत्याशियों को भी। माया शर्मा को शानदार उपलब्धि के लिए टॉप न्यूज़ हिमाचल की ओर से बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here