मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बडसर में अभूतपूर्व स्वागत से गदगद नजर आए जयराम ठाकुर
विनोद ठाकुर ने हजारों की संख्या में समर्थकों को भोटा सलौणी सहित बिझडी में भव्य आयोजन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
बड़सर। हिमाचल प्रदेश में बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार का अभूतपूर्व स्वागत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विनोद ठाकुर ने भोटा में करवाया इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि जब पहली बार विधानसभा क्षेत्र में उद्घाटन शिलान्यास सहित कई सौगातें देने के लिए हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस विधानसभा क्षेत्र में पधारे थे तोस्वागत समारोह का एक स्वर्ण अध्याय लिखा गया था। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विनोद ठाकुर ने रिकॉर्ड दर्ज कर दिया। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। बाजार में लंबी लाइनें लोगों की खुशी का भव्या उदाहरण थी। लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा रिंकू ठाकुर को फूल मालाओं से लाद दिया कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन साफ झलक रहा था स्पष्ट नारेबाजी की जा रही थी हमारा विधायक कैसा हो विनोद ठाकुर जैसा हो विनोद ठाकुर तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं एक बार भाजपा बार बार भाजपा एक बार जय राम जी बार-बार जय राम जी। मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ लोगों के दिलों को जीत लिया मुख्यमंत्री का मुस्कुराता चेहरा लोगों के लिए एक नया अध्याय लिख गया।
उसके उपरांत salauni बाजार में जो लोगों का हुजूम उमड़ा आसपास के पंचायतों से हजारों लोग इस बाजार में एकत्रित हुए थे। सोसाइटी के पास से शुरू ही लंबी लाइन 1 किलोमीटर से भी लंबी थी दोनों तरफ लाइनों में महिलाएं तथा विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में लोग जयराम ठाकुर के स्वागत के लिए खड़े थे। इसे अगर शक्ति प्रदर्शन माना जाए तो भी बाकी सभी नेता बौने साबित हुए। हजारों की भीड़ के साथ विनोद ठाकुर ताल स्टेडियम में जब पहुंचे तो सभा स्थल का नजारा ही बदल गया लोगों की नजरें बदल गई नजारे बदल गए मैदान में जितनी भीड़ थी उससे डबल से अधिक हो गई। ऐसा शक्ति प्रदर्शन सहित इतिहास में इस विधानसभा क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला है। इस प्रदर्शन के बहाने लोगों को भी साफ हो गया कि बड़सर की जनता किसके साथ है।