भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं के साथ sita RAM भारद्वाज से मधुर संबंध
जयराम ठाकुर के स्वागत में जगह-जगह लगाई होर्डिंग
जय जवान जय किसान संस्था के संयोजक पूर्व में लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव लोगों ने हजारों वोट दिए।इस बार sita RAM भारद्वाज पर सबकी नजरें
बड़सर। सतीश शर्मा।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बडसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहली बार विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं उनके स्वागत के लिए भाजपा के नेता तथा समाजसेवी मिलकर नया इतिहास रच रहे हैं।लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे sita RAM भारद्वाज जिन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव इस विधानसभा क्षेत्र में लड़ा था तथा हजारों की संख्या में वोट प्राप्त कर लोगों का आशीर्वाद लिया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर सक्रिय हो गए हैं विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जगह-जगह होर्डिंग लगाकर क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी थी। मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करने के लिए सराहनीय कार्य किया है। काबिले गौर है कि सीता राम भारद्वाज लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं उन्होंने गरीब लोगों की सहायता करने का रिकॉर्ड बनाया है कई गरीब महिलाओं को पेंशन देकर उनकी सहायता की इसके अलावा गरीब लोगों के लिए कंबल दरिया तथा अन्य समान बांटने का भी कार्य किया इस कार्य की पूरे प्रदेश में लोगों ने सराहना की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस विधानसभा क्षेत्र के दौरे को लेकर उन्होंने स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है sita RAM को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्यार और स्नेह के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा था केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के लोकसभा के चुनावों में प्रचार चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ हुई उनकी नजदीकियां पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। क्षेत्र के ऐसे पहले नेता हैं जिनके पार्टी के नेताओं के साथ मधुर संबंध है ।
भाजपा 2012 से लगातार इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हार रही है इस बार पार्टी की नजर ऐसे जिताऊ चेहरे पर है जिसका सब लोग मिलकर साथ दें। sita RAM भारद्वाज राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी हैं उन्होंने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा है। उनके कई समर्थक इस बार भी चाह रहे हैं कि वह चुनाव मैदान में उतर कर इस सीट को भाजपा की झोली में डाले।
sita RAM भारद्वाज जय जवान जय किसान संस्था के संयोजक हजारों की संख्या में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में उनके साथ सदस्य जुड़े हुए हैं। पिछले लोकसभा के चुनावों में उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के लिए महत्वपूर्ण प्रचार कार्य किया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ ही उनके काफी मधुर संबंध है sita RAM भारद्वाज समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं इस विधानसभा क्षेत्र में जब उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें वोट दिए उनकी समाज सेवा की कार्यशैली को देखते हुए लोगों की नजरें उन पर है पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष उन्होंने विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा का दामन थामा था उस मौके पर अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे। जयराम ठाकुर के विधानसभा चुनाव के दौरे को लेकर जय जवान जय किसान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को इस कार्यक्रम के निमंत्रण देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।जगह-जगह होर्डिंग लगाकर भी उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है।