हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर का संगठन भंग कर सत्येंद्र जैन की पहल योग्यता के आधार पर party करेगी नियुक्तियां
हमीरपुर। सतीश शर्मा ।विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिस प्रकार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा में ज्वाइन करवाने का सिलसिला शुरू किया गया है उससे आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान काफी तेज हुआ है। बुद्धिजीवी वर्ग में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रति क्रेज बढ़ा है। कई आला प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी में जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैैं। छोटी काशी मंडी में आम आदमी पार्टी के रोड शो के बाद हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी के प्रति क्रेज काफी बड़ा है ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से बातचीत करने पर पाया कि लो भाजपा तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों से काफी तंग है एक बार तू एक बार में लंबे समय से यह प्रथा चल रही है भाजपा सता से बाहर होती है तो कांग्रेस सत्ता में आ जाती है कांग्रेस सत्ता से बाहर होती है तो भाजपा का कब्जा सत्ता पर हो जाता है। इस बार लोगों के पास एक अलग ऑप्शन आम आदमी पार्टी के रूप में है। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगभग 14 लाख को पार कर चुका है। ढाई लाख के करीब कर्मचारी ओल्ड पेंशन की मांग उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जब बयान आया कि अगर पैंशन लेनी है तो विधायकों की तरह चुनाव लड़े कर्मचारी उसके उपरांत कर्मचारियों में गुस्सा काफी है। कई कर्मचारी दो-दो हाथ करने के लिए मूड में है। Mandi में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी की केंद्रीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इस रैली को सफल बनाने में उससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के तेवर काफी तीखे हैं। Mandi जिला में बीआर कौंडल का आम आदमी पार्टी से जुड़ना आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी बना है। कौंडल प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं तथा Mandi जिला में आर एस एस के 4 साल तक जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। party को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उनका मिलनसार स्वभाव तथा नौकरी के दौरान ईमानदारी के साथ तथा कर्तव्य निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वाहन महत्वपूर्ण रहा है। बिलासपुर जिला की बात करें तो बिलासपुर जिला में हिमाचल पुलिस के आला अधिकारी भंडारी बिलासपुर जिला के लिए महत्वपूर्ण है। हमीरपुर जिला मुख्यालय में party को डॉक्टर हिमानी राणा का साथ मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। डॉ हिमानी परिवार का समाज सेवा के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान रहा है पेशे से डॉक्टर हिमानी महिला सशक्तिकरण का प्रमुख उदाहरण है जिला की महिलाओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं पार्टी उन्हें मैदान में उतारती है तो कई समीकरण बिगड़ेंगे तथा आम आदमी पार्टी प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। हमीरपुर जिला में अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी से कई बार सांसद बने हैं इससे पूर्व उनके पिता सांसद तथा दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। इस जिले में डॉक्टर हिमानी का आम आदमी पार्टी से जुड़ना आम आदमी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। जिला में नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी प्रभात चौधरी के भतीजे ने जिस प्रकार उपस्थिति दर्ज करवाई है उसको लेकर भी बड़े समीकरण बिगड़ेंगे उन्होंने Mandi रोड शो के दौरान हमीरपुर जिला से सबसे अधिक लोगों को रोड शो में विधानसभा क्षेत्र से पहुंचाया है।Mandi में दीपक शर्मा का कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ना आम आदमी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी आम आदमी पार्टी द्वारा जो लोगों को जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है आने वाले दिनों में उसके कई परिणाम देखने को मिलेंगे। महिलाओं को जागरूक करने के लिए मालविका साहनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है महिलाओं को जोड़ने के लिए उन्होंने ग्राम स्तर पर प्रयास शुरू किए हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा कार्यकर्ताओं सहित कई महिलाओं को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ने की प्लानिंग तथा महिला मंडलों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने के प्रयास काफी सराहनीय है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए भाजपा जितनी मेहनत कर रही है उसका फल कितना मिलेगा इसका तो कहा नहीं जा सकता परंतु भाजपा संगठन के बीच जो दूरियां बनी हुई है पार्टी उन्हें मिटाने का कार्य करती तो पार्टी मजबूत होती परंतु हमीरपुर जिले के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो उदाहरण के लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जिसमें लगातार दो बार भाजपा की हार हुई है भाजपा व्यक्ति विशेष के साथ बंटकर रह गई है। लोगों को यह समझ नहीं आता कि सरकार के साथ चलें अथवा संगठन के सरकार के साथ चलने का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता vinod thakur महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। तथा संगठन को साथ लेकर चलने के लिए 1998 से लगातार पार्टी का टिकट ले रहे baldev sharma अपनी भूमिका निभा रहे हैं वह भाजपा के जिलाध्यक्ष भी हैं परंतु गुटबाजी का शिकार भाजपा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता के अलावा आम जनता को भी सोचने पर मजबूर करती है कि अगर पार्टी ने एकजुटता नहीं दिखाई तो आने वाले समय में भी काफी मुश्किलों का सामना पार्टी को करना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत से दो चेयरमैन बनाए गए हैं किसान मोर्चा के अध्यक्ष rakesh बबली को हिमाचल प्रदेश कामकाज बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उनकी ही पंचायत के kamal nayan एडवोकेट को सरकार की ओर से कृषि एवं ग्रामीण बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। या 1 विधानसभा क्षेत्र का हाल है। इस विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सवा 4 साल के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे लेकिन जिस प्रकार का माहौल सभा स्थल पर देखने को मिला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आम आदमी पार्टी प्रदेश के लिए नई सही परंतु इससे जुड़ने वाले लोग आने वाले दिनों में इस प्रकार का बदलाव लेकर आएंगे देखने वाली बात यह है। भाजपा तथा कांग्रेस आम आदमी पार्टी का जितना विरोध करेगी उतना ही खाद पानी आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में मिलेगा क्योंकि प्रदेश की जनता बारी-बारी से दोनों सरकारों की नीतियों कार्यक्रमों को लेकर सब जानती है।हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विधायकों का इनकम टैक्स भरने का जो निर्णय किया गया है जिसमें विधायकों द्वारा खुद इनकम टैक्स भरा जाने की बात कही है पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ही यह फैसला सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here