अनुराग सिंह ठाकुर लॉन्च किया 2 माइलज के प्रोडक्ट
बड़सर। हिमाचल प्रदेश से पांचवीं बार सांसद बने अनुराग सिंह ठाकुर आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मौका था प्रोडक्ट लॉन्चिंग का जिसमें डॉक्टर कुलदीप तथा डॉक्टर दीपशिखा की कंपनी के परफ्यूम, इत्र, हर्बल प्रोडक्ट, शैंपू फेस वॉश तथा अन्य उत्पाद लांच किए गए। इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां सारे प्रोडक्ट भारत के साथ सात समुंदर पार में अपनी महक बिखेरेंगे। इस मौके पर स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ कुलदीप तथा दीपशिखा शिखा की कंपनी द्वारा जो प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं उनकी महक हिमाचल देवभूमि से लेकर विदेश में भी महकेगी। इस मौके पर डॉक्टर कुलदीप ने संस्था के बारे में तथा संस्था के इस सफर के बारे में विस्तार से बताया तथा डॉक्टर दीप सीखने इस मौके पर प्रोडक्ट की लांचिंग से संबंधित जानकारियां टॉप न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। इस मौके पर पूर्व विधायक रामरतन शर्मा, सहित भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, ढटवाल के मंडल अध्यक्ष भाजपा यशवीर पटेल, महासचिव सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक इंद्र दत के अलावा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी शोरूम में पहुंचे थे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित थे। शोरूम में संसद के साथ मिलने के बाद बलदेव शर्मा अपने रास्ते निकाल लिए।
लॉन्चिंग का कार्यक्रम सागर व्यू होटल में रखा गया था।