ब्रेकिंग न्यूज़ मैहरे बडसर
बाजार मैहरे की हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित सभी व्यापारी एकजुट। व्यापारी कोई छोटा बड़ा नहीं हर व्यापारी का अपना स्थान है। आपसी भाईचारा रहेगा कामयाब।
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। व्यापारियों की हाई पावर कमेटी की एक बैठक मैहरे में आयोजितकी गई इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पहलगाम हमले के बाद बाजार में जो स्थिति उत्पन्न हुई है उस पर चर्चा की गई तथा व्यापारियों को एकजुट करने के लिए निर्णय लिया गया। बैठक में 13 साल तक बाजार के प्रधान रहे विनोद लखनपाल तथा वर्तमान प्रधान राजकुमार बिज भी उपस्थित रहे। कई घंटे तक चलीबैठक में फैसला किया गया कि बाजार के सभी व्यापारी एकजुट है तथा मैहरे व्यापार मंडल एक पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीकरण 7 जुलाई 2007 को करवाया गया था तथा जिनका पंजीकरण संख्या 9 है। पहलगाम हमले के विरोध के बाद व्यापारियों में जो भ्रम की सिर्फ स्थिति उत्पन्न हुई थी उसका समाधान कर लिया गया है तथा शीघ्र ही व्यापार मंडल की एक बैठक अनुमोदित की गई है जिसमें बाजार के सभी व्यापारी भाग लेंगे तथा सर्व समिति नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। व्यापारियों का भाईचारा सदैव कायम रहेगा। मैहरे की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की गई जिसको लेकर मुख्यमंत्री से भी हल करवाने के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। हाई पावर कमेटी में अन्य विभिन्न व्यापारियों को भी जोड़ा जाएगा व्यापार के उत्थान के लिए हाई पावर कमेटी कार्य करेगी। सर्व समिति से निर्णय किया गया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान भी व्यापारी वर्ग ही करेगा इसमें किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं होगी। बाजार की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला से हैं तथा जिला के विकास के लिए तथा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उनका भी सहयोग लिया जाएगा। इससे पूर्व भी जब-जब बाजार में व्यापारियों के साथ कोई समस्या हुई है तो हाई पावर कमेटी ने निरंतर उसके हल के प्रयास किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here