महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने himachal विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित
शिमला। satish sharma। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में 17 सितंबर के दिन को हमेशा याद रखा जाएगा आज महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र को मुदित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को शत प्रतिशत आबादी के लिए वैक्सीनेशन करवाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 1 दिन बाद जब देश देश का सिरमौर बनेगा। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ वाईएस परमार पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के बलिदान का भी जिक्र किया। इसके अलावा कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा के योगदान को गिनाया। इस मौके पर उन्होंने अटल टनल का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लाहौल स्पीति तथा लेह की दूरी कम हुई है जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी योगदान हिमाचल प्रदेश के लिए सराहनीय रहा है। इसके अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी विधान सभा को संबोधित किया।
राष्ट्रपति द्वारा पूरब विधायकों को भी सम्मानित किया गया हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से पूर्व विधायक इस अवसर पर पहुंचे हुए थे। हमीरपुर जिला से बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बी डी लखनपाल, 85 वर्षीय पूर्व विधायक पंडित राम रतन शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए गए। himachal के इतिहास में इस दिन को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस पुनीत कार्य के लिए कोटि-कोटि बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here