हमीरपुर / सतीश शर्मा विट्टू। मैहरे व्यापार मंडल का 13 साल बाद राजकुमार विज को व्यापार मंडल मैहरे का अध्यक्ष बनाया गया है। 2007में व्यापार मंडल का पंजीकरण करवाया था। 13साल तक विनोद लखनपाल अध्यक्ष रहे।उनकी जगह राजकुमार अध्यक्ष बने हैं। राजकुमार विज भाजपा बडसर शहरी ईकाई अध्यक्ष हैं व मणिमहेश लंगर कमेटी के संयोजक भी है जो पिछले एक दशक से अधिक समय से लंगर लगाकर मणिमहेश यात्रियों की सेवा पर लगभग एक करोड़ से अधिक संस्था के माध्यम से खर्च कर चुके हैं। बाबा बालक नाथ के श्रद्धालुओं के लिए चैत्र मास के जेठा रविवार को खीर का भंडारा लगाते हैं व कांड यात्रा पर भंडारे का आयोजन भी संस्था के सहयोग से करवा रहे हैं। समाज सेवा में समर्पित है। टॉप न्यूज हिमाचल भारत की ओर से राजकुमार विज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज कुमार विज को विनोद लखनपाल ने भी बधाई दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here