राजगढ़, उप तहसील पझोता के देवठी मंझगांव के सुरेश वर्मा के सिर पर भाजपा मंडल पच्छाद का ताज आज सज गया काफी लंबे समय से यहां राजगढ़ मंडल के अध्यक्ष के लिए कार्य चल रहा था। आज यहाँ भाजपा द्वारा एक बेठक का आयोजन किया गया था। जिसमें संगठन चुनाव की दृष्टि से राजगढ़ के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन पाल सिहं को प्रभारी लगाया गया था। रतन पाल द्वारा आज यहाँ सुरेश वर्मा के नाम की सर्व सम्मति विधिवत घोषणा की गई जिसके बाद सुरेश वर्मा के समर्थकों ने उनका मालाएं पहनाकर व ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। विदित रहे कि पहली बार बनाएं गए भाजपा मंडल राजगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए सांसद सुरेश कश्यप व रीना कश्यप के समर्थकों के मध्य आपसी सहमति न बनने से यहां तैनाती नहीं हो पाई थी। पहले अध्यक्ष पद के लिए 16 नाम आए थे, जिसमें से तीन नामों का पैनल बनाया गया था। उसमें राजपाल ठाकुर, अरुण चौहान व रूपेंद्र ठाकुर शामिल थे। विधायक रीना कश्यप अरुण चौहान व सांसद राजपाल ठाकुर को अध्यक्ष बनाना चाह रहे थे।

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि विधायक व सांसद जब आपसी सहमति नहीं कर पाए तो संगठन ने उक्त तीनों को दरकिनार करके एक नए चेहरे को यह जिम्मा सौंपा। सुरेश वर्मा 1990 में भाजपा से जुड़े और लंबे समय बूथ अध्यक्ष रहे उसके बाद पच्छाद मंडल के उपाध्यक्ष रहे और जिला भाजपा एस टी सेल के उपाध्यक्ष भी रहे। सुरेश वर्मा ने इस मौका पर पार्टी हाई कामान का धन्यवाद किया और पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, जिला भाजपा धीरज गुप्ता, बीडीसी राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा सहित काफी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here