बड़सर सीट कांग्रेस की झोली में डालने को तैयार जनता
कांग्रेस चौथी बार तैयारी में जुटी भाजपा ने बदला प्रत्याशी
््््््््््
््
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। कांग्रेस पार्टी को जो बड़सर में जख्म मिले हैं उससे पार्टी के प्रदेश महासचिव व दो बार के विधायक मनजीत सिंह डोगरा पार्टी के लिए कड़ा फैसला लेकर इस सीट को कांग्रेस को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव कमल पठानिया 42 सालों से लगातार पार्टी से जुड़े हुए हैं व अपनी सेवाएं दे कर पार्टी को मजबूत करने में अपना सहयोग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा को समर्पित है। टॉप न्यूज़ हिमाचल के मुख्य संपादक व पूर्व में कालेज प्रोफेसर रहे सतीश शर्मा भी कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए पहले दावेदार हैं व कांग्रेस पार्टी की इस सीट को कांग्रेस को दिलाने में अपना योगदान करने को तैयार हैं। छात्र राजनीति में हमीरपुर कालेज व सरदार बल्लभ भाई पटेल कालेज मंडी में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। सुभाष ढटवालिया कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं वह भी पार्टी सेवा को प्रयासरत हैं। इंजनियर राजेश बन्याल भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की झोली में सीट डालने की तैयारी में है उनका कहना है की लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। मंत्री राजेश धर्माणी के साथी है व उनके साथ पढ़े हैं। विनोद लखनपाल भी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जब युवा कांग्रेस अध्यक्ष थे उनकी टीम में रहे हैं। मोटा नगर पंचायत के पूर्व पार्षद सुशील शर्मा का परिवार भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। रूवल ठाकुर भी NSUI के राष्ट्रीय कार्डिनेटर है। युवाओं में उनकी अपनी पैठ है। कांग्रेस पार्टी के पास चेहरों की कमी नहीं है। पार्टी समय पर निर्णय लेकर उम्मीदवार तय करें तो बड़सर इस सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। राज राणा ढटवाल से संबंध रखते हैं उनके पिता 1972-74 में आजाद विधायक ्का चुनाव लड चुके हैं युवा है व कांग्रेस पार्टी की सेवा को समर्पित है। सब मिलकर कांग्रेस पार्टी का काम करने को तैयार हैं। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा सहित विभिन्न कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि सब मिलकर इस सीट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की झोली में डालेंगे। प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के 6 विधायको को जिस प्रकार भाजपा में शामिल करवाया है भाजपा में पुराने कार्यकर्ता सभी सीटों पर विरोध में प्रदर्शन शुरू कर चुके हैं। भाजपा का बिखराव जगह जगह जारी है। कुटलैहड़ में वीरेंद्र कंवर, सुजानपुर व लहौल में भी भाजपा में माहौल तल्ख है। बड़सर में भी 6 बार भाजपा ने जिस परिवार को टिकट देकर तीन बार बलदेव शर्मा ने सीट भाजपा की झोली में डाली है उनकी जगह पार्टी ने इंद्र दत लखनपाल को प्रत्याशी बनाया है जिन्होंने भाजपा को तीन बार हराया है। कांग्रेस पार्टी समय पर टिकट देकर प्रत्याशी मैदान में उतरे तो मुकाबले रोचक होंगे। हिमाचल की जनता नया इतिहास लिखेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को अस्थिर करने का भाजपा ने जो खेला किया है उससे लोगों में रोष पनप रहा है।