नौकरी छोड़ बड़सर की सेवा को भी तैयार प्रोफेसर अनिल कुमार
युवा हिविंकां के डाक्टर राम लाल मार्कंडेय की टीम में अनिल कुमार की टीम में युवा प्रदेश महासचिव भी रहे हैं।
बड़सर। सतीश शर्मा।हमीरपुर जिला में कांग्रेस पार्टी को जो कांग्रेस के विधायकों ने धोखा दिया है उससे जिला की जनता में रोष पनप रहा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का साथ देने के लिए दो दर्जन लोग पार्टी की जीत दर्ज करवाने को मेहनत कर रहे है। प्रोफेसर अनिल कुमार मेंबर प्लानिंग कमीशन कंबो प्लान के अधीन हिमाचल से शिक्षा विभाग से अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सैनिक परिवार से संबंध रखने वाले अनिल कुमार बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पंडित सुखराम की हिविंका में प्रदेश युवा संगठन में महासचिव रहे हैं। पीएचडी शिक्षा प्राप्त हैं। समाज सेवा में वह सक्रिय रहते हैं। शिक्षा विभाग में वह कालेज बड़सर में अर्थशास्त्र पढा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सेवा के लिए वह अपनी नौकरी छोड़ कर सेवा करने को तैयार हैं वे शर्त कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन्हें टिकट दे कर सेवा करने का मौका दें। टॉप न्यूज़ ने लोगों से भी इस बारे में बात की तो लोगों ने भी कहा की अनिल डोगरा को टिकट देकर बड़सर में कांग्रेस पार्टी समीकरण बदल कर सीट कांग्रेस की झोली में डाल सकते हैं। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी को 42 साल से जुड़ कर सेवा कर इंद्र दत लखनपाल भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाने वाले चेहरे को मैदान में उतारने की जरूरत है। अनिल कुमार डोगरा से जब उनकी राय जानने को बात की तो उन्होंने बताया की वह कांग्रेस की सेवा को तैयार हैं व नौकरी से त्यागपत्र देने को भी तैयार हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन्हें पार्टी सेवा का मौका दें तो वह इस सीट को पार्टी को को दिलाने को तैयार हैं। आज बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की बैठक भी हैव प्रभारी राकेश धर्माणी केविनेट मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टोह लेंगे।