कांग्रेस पार्टी द्वारा वेद प्रकाश शर्मा को गांधी हेल्पलाइन का बनाया कोऑर्डिनेटर
शिमला। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में वेद प्रकाश शर्मा को गांधी गांधी हेल्पलाइन का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। हमीरपुर जिला के धनेड से संबंध रखनेवाले वेद प्रकाश शर्मा मूलतः हमीरपुर डिग्री कॉलेज में एनएसयूआई के नेता रहे हैं तथा लंबे समय से शिमला में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कोविड महामारी के संकट किसने कांग्रेस पार्टी ने लोगों की सहायता के लिए गांधी हेल्पलाइन शुरू की है लोग इसका भी लाभ ले रहे हैं। वेद प्रकाश शर्मा को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।