बिझडी ब्लाक की प्राथमिक स्कूलों की तीन दिवसीय खेलें आयोजित

कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्ण चौधरी ने समापन समारोह में बांटे ईनाम
लड़के व लड़कियां 624 खिलाड़ियों ने लिया भाग
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी किया आयोजन
बैडमिंटन में लड़कियों के मैच में प्रदेश पब्लिक इंटर नेशनल स्कूल आफ सांइसिज की टीम विजेता रही
उप विजेता गारली रही
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्कूलों की खेलों का आयोजन बिझडी ब्लॉक के बड़सर में किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।
इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, बैडमिंटन,वालीबाल,चैस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दौड़ गोला फैंक, जंप तथा हाई जंप प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल आफ सांइसिज बणी प्रथम, उप विजेता बड़सर जोन, समूह गान में भोटा जोन प्रथम,गारली दूसरे स्थान पर रहे। लोकल नृत्य में विजेता बड़सर व महारल उप विजेता रहे।भाषण में भोटा जोन व उप विजेता नवभारत रहे। प्रश्नोत्तरी में गारली विजेता रहा व भोटा उप विजेता रहा,चैस लड़कियों शानविका ,करितिका, हरषिता, तन्वी व गौरी । लड़कों में शिवांश,प्रिंस , बैभव क्षतिज व शिवांश रहे।
बैडमिंटन में बड़सर विजेता व उप विजेता गारली रहे। , बालीवाल में नवभारत विजेता रहे व उप विजेता प्रदेश पब्लिक स्कूल रहा। लड़कियों में विजेता प्रदेश पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी।
दौड़ 50मीटर रितिक गारली अनुराग प्रदेश पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल आफ सांइसिज बणी, 100मीटर खुर्शीद गारली,अरनव कीड बर्डस, 200 मीटर विजय महारल, आर्यन भोटा,
लड़कियों में मानवी प्रदेश पब्लिक स्कूल व कोमल गारली रही, लड़कियों 100मीटर कोमल गारली 200मीटर में मानवी प्रदेश पब्लिक स्कूल प्रथम रही।
खेलों के समन्वयक संदीप कुमार भोटा ने यह जानकारी दी। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी इस मौके पर देशराज शर्मा, कुलदीप ,रोशन लाल पीटीएफ बिझडी, राजेश कुमार, कुलदीप चंद कोषाध्यक्ष, रेणुका शर्मा , मंजू वाला,रीता जसवाल, मंजूषा, सुमना ,रमन कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
खेलों के समापन समारोह में कृष्णा चौधरी प्रदेश कांग्रेस सचिव ने खिलाड़ियों को इईनाम भी बांटे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here