बडसर कॉलेज के सुधरेंगे हालात
खाली पद भरे जाएंगे
कॉलेज में सफाई की विशेष व्यवस्था करवाई जाएगी
शौचालयों की सुधरेगी दशा
कॉलेज में खेल का मैदान घास से भरा होगी सफाई
सुभाष डटवलिया ने अचौक निरीक्षण
किया।
बोले मुख्यमंत्री से करवाऊंगा सारी समस्या में का समाधान
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों की हालत लगातार प्रदेश के लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। घर वाला घर नहीं हमें किसी का डर नहीं की कहावत चरितार्थ हो रही है। प्रदेश में सरकारी कॉलेज में यूजीसी के वेतनमान दिए जा रहे हैं लेकिन क्या उनकी अनुपालन हो रही है अध्यापकों के आने तथा जाने का समय क्या है शायद शिक्षा विभाग पता करना ही भूल गया है। प्रदेश के एक कॉलेज में नहीं कई कॉलेजों में अध्यापक ड्यूटी के दौरान नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। शिक्षा शिक्षा के ढांचे में आ रही गिरावट प्रदेश के बच्चों को प्रदेश से बाहर जाकर शिक्षा लेने को मजबूर कर रही है। लेकिन मजाल है कि सरकार के कान पर जूं भी रेंग जाए। शिक्षा के ढांचे की बातें तो होती रहेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लोगों को बड़ी उम्मीद है इसी कड़ी में उनके कई साथी प्रदेश के हालात सुधारने के लिए प्रयासरत हैं उन्हें में से कांग्रेस पार्टी के उपचुनाव में प्रत्याशी रहे सुभाष डटवलिया का नाम भी आता है। आज उन्होंने डिग्री कॉलेज बड़सर का निरीक्षण किया। जो तस्वीर सामने आई है आपके समक्ष लेकर आ रहे हैं।
आपको आज बडसर कॉलेज की सैर करवाते हैं। जिस कॉलेज की संख्या कभी पौने दो हजार को पार कर गई थी आज हालात यह हो गए हैं कि संख्या में भारी गिरावट आईहै। कॉलेज में जब राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में शुरू किया गया था तो तीन दर्जन से अधिक पोस्ट कॉलेज में दी गई थी लेकिन आज हालत है कि 2 सालों से फिजिक्स का एसोसिएट प्रोफेसर का पद खाली पड़ा हुआ है।
कांग्रेस पार्टी के बडसर के प्रत्याशी रहे सुभाष ढटवालिया ने आज कॉलेज का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य के अलावा एनएसयूआई के छात्रों तथा कॉलेज के बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि कॉलेज की समस्त समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। चुनाव लड़ने के बाद हर दिन सुभाष ढटवलिया लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा हल करने का प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने आश्वासन दिया है कि कॉलेज की समस्त मांगों को पूरा करवाया जाएगा। कॉलेज का मैदान घास से भरा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि कॉलेज का खेल का मैदान घासनी में बदल चुका
है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानाचार्य को जो समस्याएं प्रधानाचार्य के अधिकार क्षेत्र में है उन्हें शीघ्र हल करने की बात कही है। सुभाष ढटवालिया वाले ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है तथा इस कॉलेज की भी सभी समस्याओं का हल करवाया जाएगा। बच्चों की मांग है कि कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट कक्षाएं भी शुरू की जाए।
पूर्व में राजा वीरभद्र सिंह ने इस कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करने के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी थी लेकिन प्रदेश की सरकार बदलने के बाद मामला अधर में लटक कर रह गया। लोगों को उम्मीद है कि अब समस्याओं का समाधान होगा।
कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रहे कांग्रेस के नेता सुभाष डटवलिया ने बताया कि आज उन्होंने व्हाट्सएप डिग्री कॉलेज का जायजा लेने के लिए अपनी टीम के साथ दौरा किया तथा इस कॉलेज की समस्याओं को हल करवाने के लिए शुरुआत की है। प्रधानाचार्य के के अधिकार क्षेत्र में जो समस्या हैं उनका तत्काल हल करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के ध्यान में बाकी समस्याओं को लाया जाएगा तथा किसी क्षेत्र के बच्चों के लिए इस महाविद्यालय को एक आदर्श महाविद्यालय बनाया जाएगा।
