जय भोले
2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के लिए भोले बाबा के दरबार की कि कठिन यात्रा नरेंद्र मोदी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर की जीत के लिए मन्नत मांगी
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू
मणिमहेश यात्रा पर भाजपा मंडल महासचिव संजीव शर्मा।
भारतीय जनता पार्टी के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त जिला महासचिव संजीव शर्मा ने मणिमहेश की यात्रा की। इससे पूर्व संजीव शर्मा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के लगातार दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में वह जिला परिषद के सदस्य भी हैं । मणिमहेश की कठिन यात्रा पर मणिमहेश पहुंचकर 2024 के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की जीत के लिए मन्नत भी मांगी। संजीव शर्मा ने अपनी मेहनत ईमानदारी तथा कर्मठता के बल पर भारतीय जनता पार्टी में जो स्थान बनाया है उसके लिए इस युवा की पूरे प्रदेश में चर्चा है। लगातार भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते हैं संजीव शर्मा। संजीव शर्मा मूल रूप से कलौहण पंचायत के ग्राम गवली कोठी के रहने वाले हैं उनके आवास वकरोंह में है। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए पिछले कई सालों से कार्य कर रहे हैं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मंडल में उन्हें महासचिव का प्रमुख दायित्व दिया गया है।