बड़सर की शर्मिला पटियाल को बड़ा जिम्मा
सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम का रही है हिस्सा
शिमला/बडसर। सतीश शर्मा विट्टू। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में बड़सर की बेटी को बड़ा जिम्मा मिला है शर्मिला पटियाल एनएसयूआई की बाबा बालक नाथ डिग्री कॉलेज चकमोह की छात्रा रही है
हाल ही में सरकार ने नए एडिशनल और डिप्टी एडवोकेट जनरल तैनात किये, इस लिस्ट में बड़सर विधानसभा से संबंध रखने वाली शर्मिला पटियाल को बडा पद मिला है ।
शर्मिला पटियाल मूलत बड़सर विधानसभा के नैण रप्पड़ गाँव से संबंधित है। सरकार में उन्हें एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई पूरी की। वह सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम का हिस्सा रही है।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत करने के साथ साथ वह राजनीती भी सक्रिय रूप से कर हैँ, और एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के साथ साथ महिला कांग्रेस की स्टेट स्पोकसपर्सन, जनरल सेक्रेटरी स्टेट लीगल सेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़ी सचिव, राज्य कांग्रेस की अनुशासन कमेटी की सचिव, व कांग्रेस की एग्जीक्यूटिव मेंबर भी रह चुकी हैं! इसी के साथ 2014-17 तक इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड हिमाचल की लीगल कौंसिल भी रही हैँ।
वर्तमान समय में शर्मिला पटियाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव व मनाली विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी के तौर पर भी काम कर रही हैँ! इसके अतिरिक्त प्रदेश महिला कांग्रेस व एनएसयूआई की भी प्रदेश प्रभारी हैँ। दो दशकों से भी अधिक समय से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली शर्मिला पटियाल को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर सरकार ने बड़सर को तोहफा दिया।
बड़सर विधानसभा से संबंध रखने वाली शर्मिला पटियाल को ये बड़ी जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिये भी गर्व की बात है! वहीं शर्मिला पटियाल उन सभी महिलाओं के लिये मिसाल हैँ, जो संघर्ष और मेहनत के रास्ते जीवन में कुछ पाना चाहती हैँ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि वे सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए राजनीति में आए हैं। महिला सशक्तिकरण की उदाहरण है। बड़सर की महिलाओं को मजबूत करने का सिलसिला शुरू हुआ है। इस कड़ी में कई महिलाओं को आगे लाने का सिलसिला जारी रहेगा। इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी में महिला कल्याण बोर्ड की प्रदेश की सदस्य अनीता शर्मा, शिमला में दो बार कौंसिलर रही उषा लखनपाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविंदर कौर डोगरा रानी ने शर्मिला पटियाल को बधाई दी है।