क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिमाचल प्रदेश का पहला b.ed कॉलेज जिसमें देश की भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी ने रुक कर बढ़ाया कॉलेज का मान
प्रधानाचार्य गायत्री देवी की मेहनत लाई रंग
कांगड़ा। सतीश शर्मा विट्टू की स्पेशल रिपोर्ट
क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्य गायत्री देवी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश के इस कॉलेज के इतिहास का हिस्सा बनाया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 19 जनवरी 2023 को कॉलेज के भावी अध्यापकों के साथ राहुल गांधी की मुलाकात करवाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. गायत्री देवी ने राहुल गांधी को भारत का भावी प्रधानमंत्री बता कर हिमाचल प्रदेश की जनता की भावनाओं को भी प्रकट किया है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी से देश को बड़ी उम्मीद है जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन की समस्या कांग्रेस ने हल करवाई है हिमाचल प्रदेश के 1400000 बेरोजगारों के साथ पूरे देश के युवाओं में काफी उत्साह व्याप्त है। राहुल गांधी की भारत यात्रा का आज 126 वां दिन है यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर गई है। हिमाचल प्रदेश का क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिमाचल प्रदेश का पहला कॉलेज बना है जिसके अध्यापकों बच्चों तथा प्रबंधक शत्रुजीत की मेहनत रंग लाई है। बच्चों का जो उत्साह था था प्यार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देखने को मिला वह अपने आप में एक मिसाल है टॉप न्यूज़ द्वारा कांगड़ा जिले के 24 किलोमीटर की लंबी यात्रा का टॉप न्यूज़ मीडिया ग्रुप गवाह बना है। क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में पीपल का पेड़ इस यात्रा की हमेशा गवाही देता रहेगा कि राहुल गांधी इस कॉलेज के कैंपस में पहुंचे तथा बच्चों से मिले
कॉलेज के बच्चों का साफ कहना था कि राहुल गांधी ने जिस सादगी के साथ रुक कर वहां कॉलेज के प्रबंधक शत्रुजीत, प्रधानाचार्य गायत्री देवी तथा कॉलेज की बच्चों का जो मान बढ़ाया है उससे राहुल गांधी के प्रति बच्चों के मन में श्रद्धा भाव बढ़ा है। इस संस्था के सभी लोगों को बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here