कांगड़ा। गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक 19 जनवरी को 124 दिन पूरे होने पर हिमाचल प्रदेश में पहुंची इस यात्रा के आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ लिया। टॉप न्यूज़ हिमाचल द्वारा भी इस कार्यक्रम की लाइव कवरेज की गई कांगड़ा जिला के काठगढ़ शिव मंदिर में राहुल गांधी ने पूजा अर्चना की उसके उपरांत दोपहर विश्राम का कार्यक्रम काठगढ़ के साथ चौक पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिरकत की। गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कैबिनेट मंत्री तथा विधायक उपस्थित रहे स्थानीय लोगों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन हिमाचल प्रदेश का पहला कॉलेज बना जिसमें राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान पहुंचे तथा कॉलेज के बच्चों तथा प्रबंधक के साथ बातचीत की। कॉलेज के प्रबंधक शत्रु जीत तथा राजराजेश्वरी कॉलेज के प्रबंधक मनजीत सिंह डोगरा इस मौके पर उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी के सबसे कम उम्र के विधायक सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।