अपने नेताओं की खिलाफत कांग्रेस पार्टी को महंगी पड सकती
प्रदेश की जनता भी सकते में कांग्रेश को लेकर दिए बयान पर बवाल
प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री तथा सुखविंदर सिंह सुक्खू बचा पाएंगे कांग्रेस का कुनबा
शिमला/सतीश शर्मा। जिस परिवार में कलह हो उस परिवार की बर्बादी तय होती है। जिसमें अपनों पर उंगलियां उठे ऐसे परिवारों को हमेशा महाभारत का सामना करना पड़ता है। महाभारत 1 कविता नहीं जीवन पद्धति है लेकिन कांग्रेश पार्टी में चुनावी बेला पर हिमाचल प्रदेश में जो महाभारत छेड़ा है उसका असर देश की राजनीति में भी पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा प्रतिभा सिंह को सौंपा गया है लेकिन रानी प्रतिभा सिंह के जो बोल बिगड़े हैं वह कांग्रेस को ले डूबेंगे। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी को जिस प्रकार से खरी खोटी सुनाई है वह पूरे देश में वायरल हो रहा है लोग हैरान हैं की रानी प्रतिमा सिंह बोल क्या रही है। रानी प्रतिभा सिंह का परिवार गांधी परिवार के करीबी रहा है। राजा वीरभद्र को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जबरदस्त वरदहस्त रहा है लेकिन उसी परिवार के बच्चों को लेकर रानी प्रताप सिंह ने जो बयान बाजी राहुल तथा प्रियंका को लेकर की है उससे प्रदेश के कांग्रेसी तथा भाजपाई सब हैरान है। उन्होंने राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी पर जिस प्रकार के बयान दिए हैं उससे कांग्रेश की रही सही कसर चली गई है। राहुल गांधी यात्रा पर निकले हैं किश्ती चला रहे हैं लेकिन देव भूमि हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश के अध्यक्ष का बयान की पार्टी छोड़कर के लोग जा रहे हैं मुख्य रूप से गुलाम नबी आजाद का जिक्र चिंता का विषय है। रानी प्रतिभा सिंह ने जनरेशन गैप की भी बात कही है। उन्होंने इंटरव्यू के हिस्से में अनंद शर्मा का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि बुजुर्ग नेता अटेंशन चाहते हैं लेकिन तीसरी बार सांसद बने राहुल गांधी उन लोगों को महत्व नहीं दे रहे हैं। बाद में प्रतिभा सिंह ने ध्यान देखकर स्पष्टीकरण भी दिया है तथा कहा है कि उन्होंने जो कहा है बच्चों को गाइड करने के लिए कहा है। राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी अब बच्चे नहीं है। राहुल गांधी देश की भारत जोड़ो यात्रा पर है।
कांग्रेस के विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री का बयान भी चर्चा में रहा था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि टिकटों का आवंटन हाईकमान ने सही नहीं किया तो वह सहन नहीं करेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा का बयान मोदी से कोई बैर नहीं जयराम की खैर नहीं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की सोच को उजागर करता है इस नारे मे सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्यार भी मोदी के लिए झलक रहा है जिस प्रकार कैप्टन अमरिंदर लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा करने के बाद भाजपा के हो गए लगता है सुकू का प्यार भी छलक रहा है। प्रदेश कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं के बयान प्रदेश में चर्चा में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस हाईकमान में चर्चा यह भी है कि प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी गलती हुई है। कांग्रेस ने गलती की है इतिहास गवाह रहा है की गलतियों की सजा के बाद जमाने को मिली है। गलती लम्हों ने की और भुगतान जमाने ने है। कांग्रेस की हालत पर तल्ख टिप्पणी कोई सनसनी फैलाने के लिए नहीं बल्कि प्रदेश में व्यापक माहौल को लेकर है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद पर सिंह का बयान भी आया है जिसमें उन्होंने अपने बयान को लेकर चैनल पर ही आरोप लगाए। लाइव इंटरव्यू में जो प्रतिभा सिंह ने कहा है दर्शकों को चैनल ने दिखा दिया। कांग्रेस पार्टी इसका सुधार चुनावों की बात करेगी अथवा चुनाव से पहले। पार्टी की खिलाफत कर रहे नेताओं को सबक सिखाया जाना तो जरूरी है कांग्रेस पार्टी भारतवर्ष की सबसे पुरानी पार्टी है लेकिन इस प्रकार की बयान बाजी आम जनता को सोचने पर मजबूर कर रही है।