बडसर विधानसभा क्षेत्र में प्रेम दतयाल ने ठोकी ताल
हिमाचल में रिवाज बदलने की पहल
बड़सर। टॉप न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरती है। लेकिन कई विधानसभा क्षेत्रों में कई सालों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है हमीरपुर जिला के नाम सबसे अधिक पढ़े लिखे लोगों का अगर कहीं अनुपात है तो इसी विधानसभा क्षेत्र में है। भारतीय जनता पार्टी के चाहने वालों का अनुपात इस विधानसभा क्षेत्र में काफी अधिक है लेकिन लगातार 10 सालों से पार्टी हार का सामना कर रही है 1998 के बाद पार्टी ने यहां भाजपा का एक लगातार 5 बार बलदेव शर्मा को दिया 1998 से लेकर 2012 तक वह विधायक रहे लेकिन 2012 का जब चुनाव हुआ तो विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 के चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें भरोसा कर भाजपा का टिकट दिया लेकिन 439 वोटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा रिवाज बदलने की बात कर रही है लेकिन रिवाज बदलने के लिए टिकट का भी रिवाज बदलना होगा अगर नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल रिकॉर्ड बदल देंगे तीन बार जीतने का रिकॉर्ड। पार्टी इस बार हिमाचल प्रदेश में किसी भी कीमत पर सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है। नए चेहरे तलाशे जा रहे हैं दिल्ली में जो भाजपा की बैठक आयोजित की गई है उसमें भी हारे तथा नकारे लोगों को टिकट ना दिए जाने की बात सामने आए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गुटों में बंटी है। एक तरफ भाजपा के पुराने लोगों का कुनबा है जिनमे पूर्व विधायक बलदेव शर्मा है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चहेते विनोद ठाकुर दोनों गुटों में दूरियां इस कदर हावी है कि आपस में बातचीत तो दूर कार्यकर्ता भी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। इस माहौल में पार्टी के लिए रास्ता विकट है। इंजीनियर प्रेम दत्त याल भाजपा के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी कार्यकर्ता रहे हैं, युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी रहे हैं, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के इस विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे। जल शक्ति विभाग में सेवारत इंजीनियर रहे हैं। जनता के बीच में अपनी पैठ है। इस विधानसभा क्षेत्र के ननावां पंचायत के निवासी हैं। मूल निवासी नगर पंचायत भोटा के साथ लगते गांव से संबंध रखते हैं। उनके भाई विद्युत विभाग की यूनियन में महत्वपूर्ण पदों पर सेवारत रहे हैं। गुटबाजी से ऊपर उठकर सामंजस बनाने में माहिर है। उनकी दावेदारी कई दावेदारों पर भारी पड़ सकती है। आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा कि पार्टी किसे टिकट देती है अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो लोगों में उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।al

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here