बड़सर में 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन कमल नयन ढटवाल से करेंगे आगाज
बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में तिरंगा यात्राओं का महत्व दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा मेरा रंग दे बसंती चोला गाने के साथ महत्वपूर्ण बनती जा रही है। ढटवाल से किसी यात्रा का आगाज किया जा रहा है वह पहली यात्रा है जिसमें बिझडी से गारली, मैहरे, सलौणी भो टा तिरंगा यात्रा महत्वपूर्ण होने जा रही है। इस यात्रा के आयोजन का श्रेय कमलनयन को जाता है जो कांगड़ा कृषि सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा नहीं निकाली गई 12 अगस्त को मैहर से बड़सर तक तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सौजन्य से निकाली जा रही है। जिसको लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कहने को तो इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भाजपा मंडल द्वारा किया जा रहा है जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा भी इस में उपस्थित रहेंगे परंतु हकीकत में 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का शक्ति प्रदर्शन ही है इस शक्ति प्रदर्शन में वह कितने सफल होते हैं देखने वाली बात है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के चुने हुए प्रतिनिधि बीडीसी सदस्य पंचायतों के प्रधान उप प्रधान इसमें शिरकत करेंगे। लेकिन लोगों की नजरें 14 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम पर टिकी हुई है। कमलनयन ने बताया कि 12 अगस्त को जो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है वह भाजपा का ही कार्यक्रम है लेकिन तिरंगा यात्रा के लिए कोई बंदिश नहीं है पार्टी से जुड़े लोग तिरंगा यात्रा निकाल कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के आला नेताओं के दिशा निर्देशों के अनुसार 14 अगस्त को भी तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में पार्टी से जुड़े लोग भाग लेंगे। कमलनयन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति से निकलकर विभिन्न संगठनों में कार्य करते हुए भाजपा को मजबूत करने में दिन-रात प्रयत्नशील रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर वह हमेशा सक्रिय रहे हैं भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उनकी पंक्ति के अधिकतर नेता विधानसभा में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 14 अगस्त के तिरंगा कार्यक्रम को लेकर लोगों की नजरें उस पर टिकी हुई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भी जो तिरंगा यात्रा विधायक इंदरदत लखन पाल द्वारा आयोजित की गई है उसका कार्यक्रम मैहरे से लेकर सलोनी तक किया गया था। परंतु कमलनयन द्वारा जो यात्रा आयोजित की जा रही है वह भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा आयोजित यात्रा व कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा से कई गुना बड़ी मानी जा रही है जो इस विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख क्षेत्रों से गुजरेगी। इस तिरंगा यात्रा के लोगों के लिए मायने महत्वपूर्ण है। कमलनयन का इतिहास रहा है कि जब भी उन्होंने चुनाव लड़ा उसमें निर्विरोध जीत का भी रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज रहा है। कांगड़ा कृषि सहकारी बैंक के चुनाव में भी उतर कर उन्होंने इतिहास रचा है तथा उन्हें अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। उनकी कार्यशैली हिमाचल प्रदेश में चर्चा का विषय रही है छात्र राजनीति में बुलंद सफलता का आगाज उन्होंने किया है। इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की नजरें अब उनकी तिरंगा यात्रा पर टिकी है कि किस प्रकार वह इतिहास रचेगी।