बड़सर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी से परेशान लोग
राजनीतिक हाशिए पर ही रहा विधानसभा क्षेत्र
कभी नहीं मिला मंत्री पद कड़वा सच।

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को जोड़ने वाली सड़क की दशा सुधारने को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी  को दिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों का अधिकारी नहीं करवा पाए पालन। अफसरशाही बेलगाम। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के दौरे के दौरान विभाग को दिए थे आदेश। उसके बाद नहीं फालोअप। आज भी सड़क को चौड़ा करवाने पर नहीं हो पाया कार्य। इस कार्य को करवाने के लिए ओएनजीसी ने जब चकमोह में कार्य शुरू हुआ था उस समय पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने इस सड़क के मोड़ खुले करवाएं थे।
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में खाली पदों को भरने के लिए खाका तैयार कर भेजने को कहा था। आज भी राम भरोसे हैं वह कार्य भी। बड़सर के साथ पिछले कई सालों से हो रहा है भेदभाव। हमीरपुर जिला में एकमात्र विधानसभा क्षेत्र जिसमें नहीं मिला मंत्री अथवा बड़ा पद। स्व राजा वीरभद्र ने विधायक इंद्र दत्त लखन पाल को बनाया था सीपीएस। वीरभद्र सिंह की मौत के बाद बेसहारा हुआ विधानसभा क्षेत्र। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा व राम रत्न शर्मा रहे धूमल, वीरभद्र व शांता कुमार के करीबी परंतु कभी नहीं दिया बड़ा पद। सुखविंदर सिंह सुक्खू भी नहीं कर पाए बड़सर से अभी तक न्याय नहीं करवा पाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बड़सर की उम्मीद।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मिला बड़सर का सौभाग्य बरना लगा था ग्रहण।
मिनी सचिवालय का कार्य टैंडर 12करोड का स्वीकार हुआ करीब चार करोड़ का कार्य पूरा करवा दिया अभी तक नहीं मिला 80 लाख ही मिला है समय पर कार्य पुरा करवाने के लिए समय पर जारी करें विभाग किश्त। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रदेश को बड़ी उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर का दर्द दूर करेंगे लोगों को उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here