हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे मल्लिका आम आदमी पार्टी की हिमाचल महिला प्रभारी मल्लिका साहनी
मंडी। सतीश शर्मा। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला प्रभारी मल्लिका महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के संगठन बनाकर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है प्रदेश की महिलाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ा गया है तथा आने वाले समय में विधानसभा चुनावों में कई महिलाएं चुनाव मैदान में उतरेगी तथा विधानसभा में नया इतिहास रचा जाएगा। टॉप न्यूज़ से बातचीत में मलविका साहनी ने बताया की महिलाओं को जागरूक कर आगे लाया जाएगा हिमाचल प्रदेश की हजारों आशा वर्कर हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई महिलाएं उनके संपर्क में हैं तथा इस बार हिमाचल प्रदेश में झाड़ू चलाएंगी।उन्होंने कहा कि महिलाएं भी झाड़ू चलाना जानती है लेकिन इस बार पुरुषों को भी साथ लेकर हिमाचल प्रदेश में झाड़ू चलाया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मॉडल तथा सपनों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका हिमाचल प्रदेश की महिलाएं निभाएंगी। उन्होंने बताया हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तथा महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here