देव भूमि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का रोड शो Mandi के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से शुरू होगा सेरी मंच तक
मंडी। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में आम आदमी पार्टी की 6 अप्रैल का रोड शो जिसमें आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भागवंत मान शिरकत करेंगे जिसके लिए पार्टी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। 5 अप्रैल को Mandi के सेरी मंच पर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर इतिहास रचा है। हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से इस अभियान में सदस्यता लेने के लिए लोग पहुंचे थे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों hamirpur Mandi सोलन shimla कुल्लू मनाली चंबा kangra बिलासपुर लाहौल व किन्नौर har क्षेत्र से लोगों के पहुंचने की आज आम आदमी पार्टी को भारी उम्मीद है। 5 अप्रैल को हजारों की संख्या में लोग Mandi पहुंचे । Mandi के होटल सराय Mandi का ऐतिहासिक गुरुद्वारा हर जगह लोग रुके थे। आम आदमी पार्टी में शामिल करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित हिमाचल चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक, कुलबीर सिंह रिंटू सहित हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी मल्लिका सहित कई महान हस्तियां इस मौके पर पहुंची थी। सेरी मंच पर एक सफल कार्यक्रम आयोजित कर आम आदमी पार्टी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस सफल आयोजन को लेकर आम आदमी पार्टी को हिमाचल की जनता से बड़ी उम्मीदें हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि जब से पंजाब में जीत हुई है पहले कांग्रेश तथा अब भाजपा को साफ हो गया है कि इन चुनावों में हार निश्चित है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस को हमने जीरो पर पहुंचा कर इतिहास रचा है तथा हिमाचल प्रदेश के भी बड़े चेहरे इस बार हारेंगे उन्हें हराने वाले आम आदमी पार्टी के आम कार्यकर्ता होंगे जिन्हें हिमाचल के लिए लोगों की राय लेकर मैदान में उतारा जाएगा उन्होंने कहा कि जो लोग आज आ रहे हैं सभी बिना शर्त जुड़े हैं टिकट के लिए एक महीना पहले लोग अप्लाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा लोगों की पसंद का ही मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी हिमाचल को देगी। उन्होंने बताया की भाजपा तथा काग्रेस को डर सता रहा है। पहाड़ों में आपके हमने की बात कही जा रही है चंद्र जैन ने कहा कि मैं लाहौल स्पीति तक जाकर आया मैं तो नहीं हांफा। उन्होंने कहा कि बड़े चेहरे पंजाब के मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर, चरणजीत सिंह चन्नी नवजोत सिंह सिद्धू,सहित को हराने वाले आम आदमी पार्टी के आम कार्यकर्ता थे हिमाचल प्रदेश में भी यही इतिहास दोहराया जाएगा हिमाचल की जनता भाजपा तथा कांग्रेस द्वारा खेले गए मैचों से तंग आ चुकी है अब हिमाचल के लोगों को विकल्प मिला है पहले सी ग्रेड C for कांग्रेश तथा फिर B ग्रेड, Bफार BJP इस बार A Grade A फार AAP आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता हिमाचल को देगी। आने वाले चुनावों में उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी हिमाचल के सभी बड़े मुद्दे हल किए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here