राजा वीरभद्र सिंह को चाहने वाले सड़कों पर श्रद्धांजलि देने उमड़े
रामपुर। शिमला से रामपुर कई जगह राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग सड़कों में उतरे राजा वीरभद्र सिंह को लेकर अंतिम यात्रा निकली तो महिलाएं बड़ी संख्या में सड़क के किनारे राजा साहब का अंतिम दर्शन करने के लिए इंतजार कर रही थी। जगह जगह लोग एकत्रित हुए थे तथा राजा का अंतिम दीदार करने के लिए गर्मी के मौसम में सड़क के किनारे खड़े थे। रामपुर पदम पैलेस में जब अंतिम यात्रा पहुंची तो हजारों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह को राज तिलक किया गया। हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से लोग पदम पैलेस पहुंचे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here