इतनी कवरेज किसी को नहीं मिली राजा का जलवा मौत पर भी कायम रहा
लाखों की संख्या में अंतिम दर्शनों के लिए उमड़े लोग
रामपुर। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में शायद यह पहली मौत है जिस पर सारा हिमाचल गमगीन है। राजा का जब भी कोई कार्यक्रम होता था समाचार पत्रों चैनलों मैं खूब सुर्खियां बटोरते थे राजा साहब उनकी अंतिम यात्रा पर भी जो कवरेज लगातार तीन दिनों से मिल रही है ऐसी कवरेज बहुत कम लोगों को नसीब होती है। रामपुर के पदम पैलेस में लाखों की संख्या में पहुंचे लोग इस व्यवस्था को बनाने के लिए व्यवस्था करने वालों को भी पसीने बहाने पड़े। लाइनों में लगे लोगों को अंतिम दर्शन कराने के लिए जो हुजूम उमड़ा है ऐसा हमने उत्तरी भारत में किसी की मौत पर नहीं देखा। बाला साहब जब इस दुनिया को छोड़ कर गए थे उस समय भी ऐसा हजूम सड़कों पर देखा गया था। हिमाचल प्रदेश के राजा साहब इस दुनिया से रुखसत हो गए लेकिन उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया कवरेज का पत्रकारिता के इतिहास में कोई रिसर्च करेगा तो इस कवरेज का संकलन किया जाएगा। विभिन्न चैनल पर लाखों की संख्या में जनता ने कवरेज को देखा तथा पढा। पत्रकारिता के इतिहास में हमने अपनी आंखों से ऐसी कवरेज न कभी देखी न सुनी। कवरेज का महाकुंभ है यह। top news हिमाचल के दर्शकों के लिए हमने 3 दिन तक लगातार इसकी कवरेज दी है। राजा साहब हमेशा लोगों के दिलों में राज़ करते रहेंगे।