Oplus_131072
उत्तरी भारत के प्रमुख सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ को जोड़ने वाले शाह तलाई पुल का हाल
सड़क डबल लाइन लेकिन पुल सिंगल लाइन एक नहीं दो दो
हिमाचल प्रदेश की सड़कों का हाल
शाहतलाई/ हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं केंद्र में भाजपा की सरकार है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र की सरकार प्रदेश के लिए करोड़ों रुपए सड़कों के लिए उपलब्ध करवा रही है लेकिन भाग्य की विडंबना देखिए करोड़ों रुपए का चढ़ावा बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु चढ़ाते हैं देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इस सब को डबल लेन तो कर दिया गया है लेकिन इस सड़क पर बने दो पुल आज भी सिंगल लाइन ही है। बाबा बालक नाथ की तपस्थली शाह तलाई बाजार में दो नालों पर बने पुल आज तक डबल लेन नहीं हो पाए। इस गंभीर मसले को जब टॉप न्यूज में बाबा बालक नाथ के श्रद्धालुओं के साथ उठाया तो बाबा बालक नाथ के श्रद्धालु अरुण राय जिन्होंने बाबा बालक नाथ गुफा को जाने वाले रास्ते को चौड़ा करवाने पर लाखों पर खर्च किए हैं ने बताया कि बाबा की नगरी को जोड़ने वाले इस पुल को डबल लेन करने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं सारा खर्चा भी कर देंगे परंतु उन्हें इसकी इजाजत दे दी जाए। लेकिन लोक निर्माण विभाग है कि इस कार्य को करवाने में तैयार नहीं है। इसके अलावा टॉप न्यूज मीडिया से जुड़े श्रद्धालु रंगड वादशाह, एकनाथ एक निवास दरबार सहित कई श्रद्धालु संस्थान पुल को बनाने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें इजाजत ही नहीं मिलती।
लानत है ऐसी सरकारों पर तथा विभागों पर जो करोड़ों लोगों से जुड़े लोगों की सुविधा का ध्यान नहीं रखते हैं। चैत्र मास मेला के दौरान दिनभर जाम की समस्या रहती है। 1 महीने तक मंदिर को खुला भी रखा जाता है परंतु श्रद्धालु पूरा दिन परेशान होतेहैं। भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही सरकारी इस कार्य को करवाने में पूरी तरह असफल रही हैं। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट से करोड़ों रुपए सरकार को दान दिए जाते हैं लेकिन श्रद्धालुओं को सुविधाओं के नाम पर इन पुलों की दशा कब से चलेगी। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी ट्रस्ट के बारे में ट्रस्ट की बैठक में क्या निर्णय देते हैं आप खुद ही अनुमान लगा सकते हैं। आप कमेंट करें कि क्या जनता को इस पुल का निर्माण करवाना चाहिए।
