बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई बड़सर अध्यक्ष सुरेश शर्मा की ओर से हिमाचल दिवस की कोटि कोटि बधाई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित o.p.s. की मांग को पूरा कर कर्मचारियों के परिवारों के हितों को पूरा करने के लिए जो सराहनीय फैसला दिया है वह अविस्मरणीय है। प्रदेश के समस्त कर्मचारी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है। जो कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे ओ पी एस का फैसला उन कर्मचारियों के लिए वरदान बना है। हिमाचल प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने तथा उनकी गुणवत्ता बनाने में भी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं वरदान साबित होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि पहली बार काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया गया जो उस क्षेत्र की समस्त जनता के लिए भी यादगार रहेगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को कोटि-कोटि बधाई