हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव कांग्रेस तथा भाजपा के लिए चुनौती
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की मंडी सीट तथा विधानसभा के लिए फतेहपुर तथा जुब्बल विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली होने से 6 माह के भीतर इन सीटों पर उपचुनाव करवाया जाएगा। मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा की तरफ से कई नाम लिए जा रहे हैं लेकिन बहुत इस पर लगेगी इसका फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा पार्टी हाईकमान की सहमति पर होगा। मंडी सीट पर पंडित रामस्वरूप की मृत्यु के बाद चुनाव होगा भाजपा के लिए सीट प्रतिष्ठा का सवाल है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पंडित आश्रय शर्मा इस पर अपना दावा जता रहे हैं उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी ने मैदान में उतारती है तो वह इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। फतेहपुर सीट कांग्रेस के विधायक की मृत्यु के बाद खाली हुई है जबकि जुब्बल सीट भाजपा के ऊपरी हिमाचल में प्रमुख नेता नरेंद्र बरागटा की अकस्मात मृत्यु के बाद खाली हुई है इस सीट पर उनके बेटे जो आईटी सेल के प्रमुख है अपना दावा जता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए इस सीट पर रोहित ठाकुर का दावा प्रमुख है। रोहित ठाकुर इससे पूर्व भी इस सीट पर विधायक रह चुके हैं। उनके दादा ठाकुर रामलाल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। रोहित ठाकुर युवा नेता है तथा क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। लोकसभा तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा का कांग्रेसमें काफी घमासान होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है। उपचुनाव में हाईकमान किस पर मोहर लगाता है तथा जनता किसे विधानसभा तथा लोकसभा में पहुंचाएगी इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।