हिमाचल की बेटी सुनीता ठाकुर ने पंजाब के चुनाव में संभाला मोर्चा जीरकपुर में 400 से अधिक हिमाचली परिवारों को भाजपा के साथ जोड़ा
जीरकपुर। न्यूज़। पंजाब विधानसभा के चुनावों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पंजाब के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी जनसभा में लोगों को जागरूक करने के लिए जो अभियान चलाया गया है उसके तहत पंजाब में भाजपा को काफी जनसमर्थन मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश की बेटी sunita thakur जिसका संबंध बड़सर विधानसभा क्षेत्र से है इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जीरकपुर में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया गया 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के परिवारों को जो जीरकपुर में रह रहे हैं उन्हें भाजपा से जुड़ने के लिए शुरुआत की गई 5 दिनों में 400 से अधिक परिवार इस अभियान से जुड़े हैं उन परिवारों को भाजपा से जुड़ने क्या करें sunita thakur को जाता है जो मूल रूप से हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती हैं। उनके पति शिक्षा विभाग में कार्यरत है तथा कोलंबो प्लान के तहत भूटान में कई साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉक्टर अनिल कुमार ने कोलंबो प्लान के तहत हिमाचल प्रदेश से भूटान में कई सालों तक अपनी सेवाएं दी। sunita thakur पंजाब के चुनाव में भाजपा के पक्ष में दिन रात मेहनत कर भाजपा को मजबूत कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी के साथ उनकी नजदीकियां हिमाचल प्रदेश में चर्चा में बनी हुई है। भाजपा को मजबूत करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंजाब के जीरकपुर में पधारे तो sunita thakur ने उस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अपनी टीम के साथ अदा की।