संपादकीय राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर
राजा से लेकर मुख्यमंत्री का सफर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश को बुलंदियों तक ले जाने के लिए लंबा संघर्ष किया है आज उनके संघर्ष के परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश देश विदेश में जाना पहचाना नाम है। 23 जून 1934 को वीरभद्र सिंह का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में हुआ। वर्तमान में प्रदेश की राजधानी शिमला में माल रोड के समीप उनका आवास है। उनकी शिक्षा कैंब्रिज स्कूल शिमला की स्कूल में पूरी हुई उसके उपरांत दिल्ली के स्टीफन कॉलेज में उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। 1962 में युवा वीरभद्र सिंह को कांग्रेसी पार्टी में शामिल करवाया गया। उसके उपरांत उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसका पर्याय बन गए वीरभद्र सिंह। हिमाचल प्रदेश में जो वीरभद्र सिंह से जुड़ता गया वहीं कांग्रेसी माना जाता रहा। देश की राजनीति में उन्होंने कई बार लोकसभा में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। 6 बार मुख्यमंत्री का ताज उनके सिर पर सजा। हंसमुख राजा वीरभद्र सिंह आम व्यक्ति से लेकर खास व्यक्ति का बड़े अदब के साथ मिलते हैं। पत्रकारिता के तीन दशकों में हमने जैसा अनुभव किया आज शब्दों में पिरोया है। सामाजिक आर्थिक राजनीतिक हर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को अग्रणी बनाने का सपना उन्होंने देखा तथा इसे पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत की। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह समाज सेवा के कार्य से जुड़ी है तथा राजनीति में भी उनका अनुभव है,तथा बेटी अभिलाषा कुमारी न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं। उनका बेटा विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण से विधायक है। वीरभद्र सिंह सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी राजनीतिक विरोधियों के साथ में प्यार के साथ हमेशा पेश आए। अपने विरोधियों को सबक सिखाना है बेहतर तरीके से जानते हैं। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उन्हें विवादों में भी लाने के प्रयास उनके के विरोधियों ने की लेकिन उसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। आम जनमानस के लिए वीरभद्र सिंह का नाम ही काफी है आम जनता की कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसका उन्होंने दौरा नहीं किया। हमीरपुर जिले के लिए उनका अपना योगदान है। उनके नाम पर राजनीति करने वालों में जिले में कई विधायक रहे।
कोरोना महामारी वे दो बार मात दे चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here