हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा घोषित न कर भाजपा कर रही है ओछी राजनीति
पलटू राम की उपाधि से बयान वीर की उपाधि दी जयराम ठाकुर को – मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल
बड़सर। सतीश शर्मा विटटू। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा घोषित न कर केन्द्र सरकार हिमाचल के साथ राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा की हिमाचल प्रदेश क्या भारत का अभिन्न अंग नहीं है। हिमाचल को केन्द्र से 200 करोड़ केन्द्र सरकार ने राहत दी है जबकि नुकसान 12000करोड का नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में आपदा आती है तो स्पेशल पैकेज दिया जाता है। गुजरात में भूकंप आता है तो स्पेशल पैकेज दिया जाता है। हिमाचल के मामले में दोहरा मापदंड क्यों। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कह रहे हैं हिमाचल प्रदेश को 6000 घर बनाए जाएंगे प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर उस पत्र को जारी करें जिसमें आपदा में जिनके घर आपदा में बर्बाद हुए हैं उन्हें घर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2022 के कोटे के मकान है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं धारा 370 को समाप्त कर सकते हैं, किसानों के खिलाफ कानून बना सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित किया की ईडी के चीफ को तीसरी बार एक्सटेंशन नहीं दी जा सकती आप उसे भी दर किनार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलेक्शन कमीशन का का चयन प्रधानमंत्री, विपक्ष का नेता, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया मुख्य न्यायाधीश इसके मेंबर होंगे जो तय करेंगे परंतु सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को भी पालन नहीं किया जा रहा है। तो हिमाचल के लिए निर्णय नहीं ले सकते। प्रेम कौशल ने कहा कि जब भी विदेशों में कोई आपदा आती है तो भारत लाखों करोड़ की सहायता करता है क्या हिमाचल उससे भी गया गुजरा है।
प्रेम कौशल ने भाजपा का जिक्र करते हुए कहा कि 8 महीने पहले हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ही सरकार थी लेकिन 8 महीने बाद ही प्रदेश की जनता से भाजपा का मोह इसलिए भंग हो गया है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर भाजपा को सत्ता से बाहर किया है इसका बदला भाजपा प्राकृतिक आपदा घोषित नहीं कर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा लोगों में बेनकाब किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं कुछ लोग भ्रमित करने के लिए उनके स्वास्थ्य को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं जो सरासर गलत है। दिन-रात मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की सेवा निरंतर कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के स्टोन क्रेशरों को बंद किए जाने के फैसलों की सराहना की है। मैंने कहा कि प्रदेश की जनता जो केंद्र सरकार को टैक्स देती है उसे पर भी हिमाचल का हक बनता है कि हिमाचल को प्राकृतिक आपदा घोषित की जाए प्रदेश के कर्मचारियों आयकर तथा व्यापारी जीएसटी के रूप में करोड़ों रुपए केंद्र सरकार को हर वर्ष अदा करते हैं लेकिन केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रदेश की सहायता क्यों नहीं कर रही है इस पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है कि भाजपा प्रदेश के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है कि प्रदेश की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव मे सत्ता से बाहर किया है।