डॉ राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान लोगों के लिए बना वरदान
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। डॉ राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान देवभूमि हिमाचल के लोगों के लिए वरदान बनकर सामने आया है। बडसर विधानसभा क्षेत्र के गारंटी, कोटला व मैहरे में कैंप आयोजित कर लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। डॉ राम मनोहर लोहिया के टीम के डॉक्टर सूरज सिंह लोहिया ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में मैहरे लोकहित सनातन धर्म सभा के आदि जागेश्वर मंदिर में सात दिवसीय सेवक का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिदिन लोग अपना इलाज नेचुरोपैथी से करवाने के लिए आ रहे हैं। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया गया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी 700 से अधिक मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में इस प्रकार के कैंपों का आयोजन किया जाएगा। मैहरे कैंप में प्रतिदिन लोग सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक भाग ले रहे हैं।