नरेंद्र बरागटा के परिवार से मिले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा कैबिनेट राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा केंद्र कैबिनेट में राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर आज नरेंद्र बरागटा के परिवार के सदस्यों से मिले तथा उन्होंने नरेंद्र बरागटा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नरेंद्र बरागटा जुब्बल के विधायक रहे हैं लंबे समय तक उन्होंने भाजपा की सेवा की है। प्रदेश के कोने कोने में उनके समर्थक हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल तथा केंद्र कैबिनेट में राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनके परिवार के लोगों से मिलकर उनकी मृत्यु पर सहानुभूति प्रकट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here