राज्यस्तरीय संस्था डॉक्टर अब्दुल कलाम सोसायटी फॉर वूमेन अवेयरनेस की प्रदेश उपाध्यक्षा एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन की प्रदेश सचिव और विकासखंड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा की नवनिर्वाचित प्रधान आशा धीमान का कोरोना से जंग लड़ते हुए आज़ सुबह इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज शिमला में देहांत हो गया।
शिमला ।आशा धीमान एक वर्ष से लगातार कोराना काल में भी हजारों जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर चुकी है। लेकिन स्वयं इस जंग में हार गई। संस्था की प्रदेशाध्यक्षा सुनीता दड़ोच ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आशा धीमान संस्था में गत दो वर्षों से उपाध्यक्ष के पद पर निशुल्क सेवाएं दे रहीं थीं। इनकी क्षति कभी पूरी नहीं हो सकती। इस दुखद घटना पर संस्था के कोषाध्यक्ष डाक्टर अमरनाथ कौशल, निदेशक डाक्टर लोकिंदर शर्मा, महामंत्री सत्यमेव जयते, संस्थापक अमरजीत सिंह, सचिव अंजना ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर के अतिरिक्त संस्था की अनुशासन समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा ने गहरा दुःख प्रकट किया। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर राजीव सैहजल ने भी संस्था मुख्यालय में दूरभाष के द्वारा अपनी ओर से खेद प्रकट करते हुए कहा कि आज हमने सच में ही अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है।