दिल्ली में सीताराम भारद्वाज ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात
दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री भारत सरकार के साथ बड़सर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सीताराम भारद्वाज ने दिल्ली में मुलाकात की। सीताराम भारद्वाज समाज सेवी हैं। गरीब लोगों के मसीहा के नाम से भी सीताराम भारद्वाज को जाना जाता है। उन्होंने आज कैबिनेट सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की। विधानसभा क्षेत्र के बारे में भी उन्होंने चर्चा की। विधानसभा क्षेत्र बड़सर विकास के क्षेत्र में काफी अग्रणी है शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में पुरुष साक्षरता दर 92% तथा महिला साक्षरता दर 86% है। कई विकास के कार्य अधर में लटके हुए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए हेलीपैड की सुविधा एक करोड़ 10 लाख की राशि मंजूर की गई है। सीताराम भारद्वाज से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख और नेताओं में शुमार है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र में इस बार 2022 के चुनाव में जीत को लेकर दावे कर रही है इसमें समाजसेवी सीताराम का योगदान सराहनीय रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here