फ्लोरबॉल खेल के राष्ट्रीय कोच एवं हिमाचल प्रदेश फ्लोरबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय फ्लोरबॉल डेवलपमेंट वेबीनार में हिस्सा लिया
बिलासपुर। satish sharma। फ्लोरबाल खिड़की राष्ट्रीय कोच एवं हिमाचल प्रदेश फ्लोर बाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं वेद प्रकाश शर्मा ने प्रथम अंतरराष्ट्रीय फ्लोर बाल डिवलेपमेंट वेबीनार में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नियमों तथा जानकारियों को सांझा किया गया। वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रथम अंतरराष्ट्रीय वेबीनार बहुत ही उपयोगी रहा इसमें विभिन्न प्रकार की जानकारियां खेल के नियमों तथा खेल के विकास के बारे में विस्तार से बताया गया। इस खेल के अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर जानकारी दी गई उन्होंने इसे एसोसिएशन के लिए काफी उपयोगी बताया। हिमाचल प्रदेश में इसके विकास के लिए काफी संभावनाएं हैं खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है। भारत सरकार की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश में सराहनीय कार्य कर देश का नाम रोशन कर रहे है।