देश के बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री के रूप में उभरे जयराम ठाकुर himachal की जनता को बधाई
योगी आदित्यनाथ को पीछे छोड़ जयराम प्रथम स्थान पर
भाजपा शासित राज्यों में जयराम ठाकुर बने सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री
शिमला। satish sharma।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीछे छोड़ कर सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित हुए हैं। स्वतंत्र सर्वे एजेंसी आईए एनएस-सी वोटर एजेंसी के सर्वेक्षण में भाजपा शासित राज्यों में सर्वश्रेष्ठ तथा देश में सातवां स्थान दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की जनता गौरवान्वित अनुभव कर रही है। हिमाचल प्रदेश की रेटिंग 73.96 सर्वे से संबंधित मुख्यमंत्री में सर्वश्रेष्ठ है। हिमाचल प्रदेश का शुद्ध सेटिस्फेक्शन 73.96 है.। जो अधिकतर बड़े राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है। कर्नाटक में 67.21, असम में 67 .17, महाराष्ट्र में58.73, गुजरात में 58 .53, उत्तर प्रदेश में 57 .81व अखिल भारतीय सेटिस्फेक्शन का रेट 56.36 प्रतिशत है।
शानदार रेटिंग के लिए मुख्यमंत्री को भाजपा के प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह एक रिकॉर्ड दर्ज किया है जो भारतीय जनता पार्टी के लोगों के साथ प्रदेश की जनता के नाम बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में देश में प्रथम स्थान पर आना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहना किया जाना साबित करता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं तथा हिमाचल का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर टिप्पणियां करने वाले विरोधियों को इससे सबक लेना चाहिए। बातें करने से कोई महान नहीं बनता इसके लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साबित किया है वे बधाई के पात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here