रमेश शर्मा हुए ‘आप’ के,
बड़सर के आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष हुए मनोनीत!

बड़सर। हमीरपुर। सतीश शर्मा।

देश में सबसे तेजी से उभरती हुई पार्टी आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में चुनावों में अपना परचम लहराने की आगाज कर दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की प्रदेश में होड़ लगी है। देश में साफ और स्पष्ट राजनीति की शुरुआत करने में आम आदमी पार्टी ने एक अहम भूमिका निभाई है। जहां एक आम व्यक्ति भी अब राजनीति में अपना भाग्य आजमाने की सोच रखने लगा है। इसी के चलते बड़सर के रमेश शर्मा ने भी आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा जताया है और बड़सर की कमान संभालने की जिम्मेदारी उठा ली है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रमेश शर्मा ने  एक आम आदमी की आवाज बनकर पिछले 3 वर्ष से लोगों को कई मुद्दों पर जागरूक किया है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी से उन्हें बड़सर विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। राजनीति में साफ और स्पष्ट बोलने वाले और साफ छवि के लोगों को अब पसंद भी किया जा रहा है। इसी के चलते अब आम आदमी पार्टी का बिगुल बड़सर में भी बज चुका है।
रमेश शर्मा  बताया कि बड़सर की जनता पिछले 25 बर्षों से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जनता की सुविधाओं के लिए प्रतिनिधियों को जिम्मेदार होना पड़ेगा। केवल रिश्ते निभाकर अब राजनीति नहीं की जा सकती है। बड़सर विधानसभा में पिछले 25 बर्षों से किसी भी तरह का विकास नहीं हो पाया है। आम आदमी पार्टी जिस तरह से राजनीति में कार्य कर रही है, उसी से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ने के कई मामलों में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने अपनी पहचान बनाई है और प्रतिदिन नए नए फैसले लिए जा रहे हैं, उससे अब युवा वर्ग आम आदमी पार्टी की तरफ आकर्षित हो रहा है। हजारों कार्यकर्ता पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में आम आदमी के साथ जुड़ गए हैं और हजारों लोग इसमें और जुड़ने के लिए लालायित हैं। जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और ऐतिहासिक फैसले लेने शुरू किए हैं वह किसी से भी नहीं छुपे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग भी अब एक स्वच्छ राजनीति की तरफ आगे बढ़ना चाहते हैं। क्योंकि प्रदेश के लोग जितने सभ्य और संस्कारी हैं वह किसी से नहीं छुपा हुआ है। प्रदेश के लोग एक नई राजनीति को अपनाने का मन बना चुके हैं और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का मंडी में 6 अप्रैल का दौरा यह सिद्ध कर देगा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा चुनावों में अपनी जीत दर्ज करेगी और भाजपा और कांग्रेस ने जिस तरह से पांच- पांच वर्ष के लिए लोगों को बांटा है, उस प्रथा को अब बदला जाएगा।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया है बड़सर से 6 अप्रैल को मंडी के लिए हजारों की संख्या में लोग जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मनोबल बढ़ाने का मन बना चुके हैं। इसलिए सभी लोगों से आवाहन है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंडी पहुंचे ताकि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को बल मिले और ज्यादा से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े और अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य का निर्माण करें और देश व प्रदेश निर्माण के लिए अहम भूमिका निभाएं।

गीता पैलेस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया इस मौके पर रमेश शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब की ऐतिहासिक जीत के लिए भी केजरीवाल को बधाई दी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर जसवंत राणा ने भी अरविंद केजरीवाल की नीतियों तथा कार्यक्रमों पर लोगों को जागरूक किया। जसवंत राणा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लंबे समय तक सेवारत रहे हैं तथा इसी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। इस मौके पर कैप्टन कृष्ण चंद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष मोतीराम निरंकारी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से कई महिला तथा विभिन्न भागों से युवाओं तथा लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली। इस मौके पर आज डेढ़ दर्जन से अधिक लोग आम आदमी पार्टी में भाजपा तथा कांग्रेस का दामन छोड़कर शामिल हुए हैं। रमेश शर्मा ने कहा कि व्हाट्सएप में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर अभियान शुरू किया गया है उन्होंने लोगों को खुले मंच से आम आदमी पार्टी का साथ देने की बात कही तथा भाजपा तथा कांग्रेस को करारा सबक सिखाने का प्रण लिया। इस मौके पर उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए नई शुरुआत करने की बात रखी। इस मौके पर ajeet kamboj, ajit diwan मदन sharma, सहित media के कई लोग भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here