बड़सर विधानसभा क्षेत्र में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर मुख्यातिथि केविनेट मंत्री राजेश धर्माणी का कार्यक्रम बणी पंचायत में आप सब सादर आमंत्रित हैं। आयोजक समस्त बणी पंचायत की जनता। इस कार्यक्रम में मंत्री राजेश धर्माणी का कार्यक्रम आयोजित करवाने में इंजनियर राजेश बन्याल का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यसभा चुनाव में विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने भाजपा को वोट किया है उसके बाद प्रदेश में माहौल काफी गर्म है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले कल हमीरपुर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया व कल बड़सर में केविनेट मंत्री राजेश धर्माणी का दौरा लोगों में खूब चर्चा में है। इंजनियर राजेश बन्याल पुराने कांग्रेसी है सुख दुख में कांग्रेस के साथ खड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास का सदस्य भी मनोनीत किया है। बदले माहौल में भी राजेश बन्याल मुख्यमंत्री के साथ ढाल की तरह खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here