हिमाचल प्रदेश की छात्रा ज्योति राष्ट्रीय चाइल्ड साइंस कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश का करेगी नेतृत्व
प्रदेश पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल ऑफ साइंसिज बणी की छात्रा ज्योति चाइल्ड साइंस कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान पर राष्ट्रीय स्तर पर करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
बेस्ट से वेल्थ बनेगा हिमाचल की अर्थव्यवस्था का जरिया
बड़सर। सतीश शर्मा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल ऑफ साइंज की आठवीं कक्षा की छात्रा अपने वर्ग में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान पर चयनित हुई है। ज्योति उपलब्धि पर प्रदेश को गर्व है। उसने स्कूल का नाम चमकाया है। साल 2019 में इसी स्कूल की छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर हिमाचल को गौरवान्वित कर चुकी है। नव वर्ष के अवसर पर स्कूल के संस्थापक डॉ रजनीश कंबर ने छात्रा की उपलब्धियों पर ज्योति को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है चाइल्ड साइंस कांग्रेसमें ज्योति का राष्ट्रीय स्तर के लिए हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना बड़ी उपलब्धि है उन्होंने इस कार्य के लिए स्कूल के अनुभवी तथा कर्तव्यनिष्ठ स्टाफ की भी सराहना की। देश के लिए ज्योति का प्रोजेक्ट रामबाण साबित होगा उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लंब जो घास का ही एक रूप है उससे प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यह प्रोजेक्ट बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बेस्ट से वेल्थ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा इसमें कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से लंब जो प्रकृति में जलाया जाता है अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।