बड़सर के दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा को फतेहपुर की कमान
केंद्रीय अवजरवर बलवीर के साथ करेंगे समन्वय
भवानी सिंह की सफलता के लिए निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
मनजीत सिंह डोगरा का कांग्रेसी बनवास हुआ समाप्त
2017 के चुनाव के बाद उन्हें कांग्रेस से किया गया था निष्कासित
बड़सर। हिमाचल प्रदेश के उप चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी ड्यूटी केंद्रीय अवजरवर कांग्रेस पार्टी बलवीर के साथ लगाई गई है। पूर्व विधायक manjeet सिंह डोगरा 1978 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उस समय बने थे जब आनंद शर्मा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। हिमाचल प्रदेश की विकास की यात्रा में विधानसभा क्षेत्र बडसर के विकास के लिए उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जब वह विधायक भी नहीं बने थे तथा युवा कांग्रेसमें थे उस समय उन्होंने उपमंडल अधिकारी नागरिक एसडीएम ऑफिस बड़सर के लिए स्वीकृत करवाया था। उसके उपरांत 1985 से 1990 तक वह बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं। दूसरी बार वह 1993 से लेकर 1998 तक बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर सड़कों का जाल बिछाने का श्रेय मनजीत सिंह डोगरा को ही जाता है। इसके अलावा बड़सर में उप रोजगार कार्यालय, बड़सर डिग्री कॉलेज के अलावा अन्य के कार्यालय उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में राजा वीरभद्र सिंह से मंजूर करवा कर जनता को समर्पित किए हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी फतेहपुर में चुनाव जीत के लिए ड्यूटी लगाया जाना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की सूझबूझ का नतीजा है जिसके तहत उन्हें फतेहपुर का जिम्मा सौंपा गया है। हिमाचल प्रदेश में राजा वीरभद्र के अनन्य भक्तों में मनजीत सिंह डोगरा शामिल रहे हैं। रानी प्रतिमा सिंह की जीत के लिए Mandi संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिदिन जाकर वह कांग्रेसका नेताओं के साथ रानी प्रतिमा सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं। मनजीत सिंह को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगाए जाने से मनजीत सिंह डोगरा के समर्थक गदगद हैं। काबिल गौर है कि उनकी धर्मपत्नी अरविंद कौर डोगरा रानी पंचायती राज संस्थाओं में प्रधान बीडीसी सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं।मनजीत सिंह डोगरा को 2017 के चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया था लेकिन इस उपचुनाव के दौरान उनका बनवास समाप्त हो गया है।

पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहां है कि भवानी सिंह की फतेहपुर में jeet के लिए उनको जो हाईकमान ने दायित्व सौंपाउनको उसे पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे तथा भवानी सिंह को जीत दिलाकर 2022 के चुनावों के लिए नया इतिहास लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो उनपर भरोसा किया है फतेहपुर सीट को कांग्रेश की झोली में डालेंगे।  उन्होंने कहा कि Mandi उपचुनाव में रानी प्रतिभा सिंह जीत दर्ज करेंगे।राजा वीरभद्र सिंह का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने himachal के चौमुखी विकास में योगदान किया । Mandi सीट पर कांग्रेस पार्टी को jeet से भाजपा अब रोक नहीं पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here