लंजयाणा में आयुर्वेदिक संस्थान खोलने के लिए जताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आभार
लंजयाणा/उटप। हमीरपुर। सतीश शर्मा। टॉप न्यूज़ हिमाचल। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा लंजयाणा गांव में आयुर्वेदिक संस्थान खोले जाने का क्षेत्र के लोगों ने आभार प्रकट किया है। उटप पंचायत के पूर्व प्रधान नानक चंद ने बताया कि लंबे समय से पंचायत में आयुर्वेदिक संस्थान खोले जाने की मांग की जा रही थी लेकिन कार्य अधर में लटका था। उन्होंने बताया कि इस कार्य को करवाने के लिए उन्होंने पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा को इस मांग से अवगत करवाया। जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बडसर विधानसभा क्षेत्र का दौरा हुआ तो उसमें भी मुख्यमंत्री से आयुर्वेदिक संस्थान खोले जाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे अमलीजामा पहनाते हुए इसे खोलने के आदेश जारी किए हैं जिसके लिए पंचायत पूर्व प्रधान नानक चंद, रीता शर्मा बंसी राम, बंसीलाल, वार्ड पंच जय किशन, संतोष शर्मा लाला, ठेकेदार रोशन लाल, रणजीत, राज शर्मा ,शोमा शर्मा, पप्पू ठेकेदार, वार्ड पंच प्रेमलता, बाबूराम, प्रीतम सूबेदार, अजय शर्मा कैटर दिल्ली, सनी शर्मा, सचिन शर्मा, ओंकार चंद,सुंका राम सहित आसपास के गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा भाजपा के नेताओं का आभार व्यक्त किया है। पूर्व प्रधान नानक चंद ने बताया कि सरकार द्वारा आयुर्वेदिक संस्थान खोलने के साथ क्षेत्र की लंबे समय से बस सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को भी पूरा किया गया है इसके अलावा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज मंजूर करवाया गया है ग्रामीणों ने इसके लिए भी मुख्यमंत्री तथा स्थानीय नेताओं का आभार व्यक्त किया है। पूर्व प्रधान नानक चंद ने बताया कि इस पंचायत के विकास के लिए उन्होंने एक प्रोजेक्ट तैयार किया था जिसके तहत आने वाले समय में कई सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का हाता तैयारी किया गया था उसी के तहत इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया था तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता की आवाज को सुनकर उसे पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करने का माता भी रखती है। उन्होंने लोगों से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में इस बार रिवाज बदलने तथा भाजपा की सरकार को रिपीट करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विकास करवाने के लिए आगे आते हैं उनके लिए शाबाशी भी बनती है तथा क्षेत्र की जनता भाजपा को वोट देकर अपना फर्ज भी निभाएगी। इस क्षेत्र के अधिकतर लोग समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया है।
Home टॉप न्यूज़ स्पैशल लंजयाणा के लिए स्वास्थ्य संस्थान उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर...