बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कृष्ण चंद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनने पर सम्मान समारोह आयोजित
बड़सर। सतीश शर्मा। संगठन के साथ वफादारी करने का लाभ कांग्रेस पार्टी में लोगों को किस प्रकार मिलता है आम कार्यकर्ता को बड़े पदों पर जिम्मेदारियां देखकर संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की पहल रंग ला रही है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन में प्रदेश सचिव का जिम्मा कृष्ण को सौंपा गया है। बडसर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले कृष्ण चंद को जो दायित्व सौंपा गया है उसके लिए उनकी वर्षों की मेहनत है। पंचायत में प्रधान तथा उनकी धर्मपत्नी जिला परिषद की सदस्य रह चुकी है। समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले कृष्ण चंद को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ा पद देकर सम्मानित किया गया है जो ढटवाल के हिस्से पहली बार आया है। रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने भी शिरकत की। इस नियुक्ति के लिए विधानसभा में खुशी की लहर‌ है। इस मौके पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस के‌ अध्यक्ष राजेंद्र जार सहित सैंकड़ों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व कांग्रेस के संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने केन्द्रीय हाई कमान के नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल सहित कई आला नेताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here